30.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, चित्रकूट रेंज में बनेंगी चेक पोस्ट
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, चित्रकूट रेंज में बनेंगी चेक पोस्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव में निगरानी के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसके तहत चित्रकूट रेंज में चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों से लेकर भीतरी सड़कों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एक सप्ताह के भीतर इन चेक पोस्टों को सक्रिय कर दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, चित्रकूट रेंज में बनेंगी चेक पोस्ट
There will be strict monitoring in Lok Sabha elections, check posts will be made in Chitrakoot range.

पुलिस महकमे की ओर से लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार रेंज के बांदा, चित्रकूट,महोबा और हमीरपुर जनपद में चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। इनमें से चेकपोस्ट मध्य प्रदेश की सीमाओं पर भी बनाई जाएंगी। इन चेक पोस्टों पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस भी तैनात रहेगी। इन चेक पोस्टों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में होगी कड़ी निगरानी, चित्रकूट रेंज में बनेंगी चेक पोस्ट
There will be strict monitoring in Lok Sabha elections, check posts will be made in Chitrakoot range.

खासतौर पर शराब, नगदी व मतदाताओं को प्रभावित करने वालीं अन्य सामग्री पर नजर रखी जाएगी। जबकि, उत्तर प्रदेश के एक जनपद से दूसरे जनपद तक सटी सीमाओं पर भी चेक पोस्ट होंगे। चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से अभी से तैयारियां कर लीं गईं हैं। इनकी थानावार सूची तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर जैसी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चंद्रावल नदी के किनारे मलबे में मिले चांदी के सिक्के, पुलिस की सख्ती के बाद 21 बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर को बना दिया मिनी अयोध्या : जन चर्चा में समाये अंकित गुप्ता

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: राम के काम में ‘लापर वाही’ नहीं बर्दाश्त, निरीक्षण में कड़ा रुख

सढा-गोरेमऊ मार्ग पर ‘जिंदगी’ का ‘दांव’ : जिम्मेदारों का नहीं ‘ध्यान’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव : दस जिले की 57 सीट पर छठे चरण का मतदान हुआ समाप्त, शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने लोगों ने डाला वोट

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़