- विनोद मिश्रा
बांदा। गजब हो गया।चौंकाने वाला मामला यह है की बाल विकास परियोजना विभाग की बालिका श्री योजना में घालमेल उजागर हुआ। जांच का आदेश दब गया है ? बालिकाओं के नाम से बने 397 एनएससी बाॅन्ड कार्यालय से गायब हो गये थे। दो का डाक विभाग से भुगतान भी हो गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जांच के आदेश दिये थे।

मामला कुछ इस प्रकार है।वर्ष 2005 में सरकार की बालिका श्री योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत निर्धन परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं के नाम 8 सौ रुपये की डाक विभाग से एफडी कराई गई थी। योजना के तहत बच्ची के 18 साल पूरे होने पर यह पैसा उसे आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए दिया जाना था। जिले की करीब दो हजार से अधिक बच्चियों के नाम एफडी कराई थी। बाॅन्ड ब्लाक स्तर सीडीपीओ कार्यालयों में रख दिए गए, ताकि बच्चियों को बालिग होने पर दिए जा सकें।

लेकिन कई ब्लाकों में बाबुओं ने डाक विभाग की मिलीभगत से बाॅन्ड का भुगतान करा लिया। बच्चियों के अभिभावकों के मांगने पर उन्हें टरकाते रहे। छह दिसंबर को पैलानी निवासी कामता ने डीएम से शिकायत कर बताया कि बहन सहोद्रा के बालिग होने व शादी तय हो जाने पर वह बाॅन्ड के लिए परियोजना कार्यालय तिंदवारी गया तो पता चला कि बहन व गांव की अन्य बच्चियों के बाॅन्ड कार्यालय से गायब हैं। उनका डाक विभाग से भुगतान भी करा लिया गया है।

डीएम ने एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के आदेश दिए पिछले माह दिये। समिति में मुख्य कोषाधिकारी विनोद बाबू व जिला कार्यक्रम अधिकारी एनके पांडेय भी जांच टीम में थे। एसडीएम रजत वर्मा नें बताया था की बालिका श्री योजना की जांच शुरू कर दी गई है। डाकघर तिंदवारी शाखा से श्री बालिका योजना से संबंधित अभिलेख मंगाए गए हैं। पर जांच की आंच का क्या परिणाम रहा सब ठंडे बस्ते में है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
