30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मंडल के हाल : प्रधानों के घर से चल रही 135 ग्रामों की सरकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांवों की सरकार के कामकाज को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नें शत-प्रतिशत ग्राम सचिवालयों में अधिकारियों के बैठने का रोस्टर जारी किया है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का गांव पर ही समाधान हो सके, लेकिन चौंकाने वाले हालात यह हैं की मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 135 ग्राम पंचायतों में सचिवालय नहीं है।
उधर, पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत भवन की व्यवस्था करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी सहित उप निदेशक (पंचायत) को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालयों में कार्यालय शुरू करने की व्यवस्था की जाए।


जन प्रतिनिधि सहित ग्राम स्तरीय अधिकारी रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जांच व अन्य जरूरी कार्य से जाना हो तो दोपहर दो बजे के बाद ही सचिवालय छोड़ेंगे।


बीडीओ प्रतिदिन वीडियो कालिंग के जरिए क्षेत्र के पांच ग्राम सचिवालयों में उपस्थिति परखेंगे, लेकिन मजेदार बात यह है कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों की 143 ग्राम पंचायतों में 1268 ग्राम सचिवालय हैं। 135 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय नहीं हैं। यहां ग्राम प्रधान अपने घरों से गांव की सरकार चला रहे हैं। प्रधानों का कहना है कि जब ग्राम सचिवालय नहीं हैं तो कार्यालय कैसे शुरू होगा। इस बाबत पंचायती राज विभाग का कहना है कि पंचायत भवन की व्यवस्था खुद ग्राम पंचायतों को करना होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

मुक़द्दस रमजान : करहिया कुंआ बलखंडी नाका व गौसिया मस्जिद में पूरा हुआ कुरान

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की प्रतिज्ञा : 2023 तक हर परिवार के पास हो अपना आवास

न्यायमूर्ति नें की जूम मीटिंग : लोक अदालतों को अधिक कारगर बनाने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़