30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- नोडल अधिकारियों ने वन विभाग एवं निर्माणाधीन अटल पार्क का किया निरीक्षण

 

चित्रकूट। नोडल अधिकारी बनाए गए प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव ने वन विभाग के वृक्षारोपण स्थल हनुवा प्रथम व कालीघाटी सरैया में निर्माणाधीन अटल पार्क का निरीक्षण किया।


वृक्षारोपण स्थल के निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2020 में सामाजिक वानिकी योजना के अंतर्गत इस स्थल में 20 हेक्टेयर पर 12 हजार 500 पौधों का वृक्षारोपण कराया गया है। प्रमुख सचिव ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि जो वृक्ष लगाए गए हैं इनकी अच्छी तरह से देखभाल कराई जाए यह पौधे सूखने न पाए आप लोग इसका विशेष ध्यान दें तथा फलदार व छायादार वृक्ष भी लगाए जाएं। तत्पश्चात उक्त अधिकारियों ने काली घाटी सरैया में निर्माणाधीन अटल पार्क का निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से जनपद के समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत पांच-पांच इको टूरिज्म पार्क निर्माण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।


मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि यहां पर पार्क, पथ मार्ग, सेल्फी प्वाइंट, तालाब, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच आदि का निर्माण मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत कराया जा रहा है। माननीय प्रमुख सचिव ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह पार्क बहुत अच्छा बनाया जा रहा है यहां पर अच्छी तरीके से सौंदर्यीकरण कराया जाए ताकि आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं मिल सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएफएस विकास यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की विश्वनाथ नगरी में गूंज रही पुकार : अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

छह दिन बीते किसी भी केंद्र पर नहीं हुई छंटाक भर धान की खरीद

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव बोले: महिला अधिनियम से पीएम नें नारी को बना दिया नारायणी

City News Uttar Pradesh

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

ब्रेकिंग न्यूज़