- विनोद मिश्रा
बांदा। सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज की लेक्चरार ने अपने भाई के साथ मिलकर पति को पीट दिया।इससे उसकी टांग टूट गई। घटना के बाद पत्नी और उसका भाई भाग गये। मामला पुलिस तक पहुंच गया हैं। पति कामता ने बताया की शुक्रवार शाम को मामूली बात पर पत्नी ने भाई को बुला लिया।

फिर दोनों ने मुझे पहले जमकर पीटा। फिर साले ने मेरी टांग तोड़ दी। इसके बाद बोले, तुम कुछ करते नहीं हो, इसलिए मेरे और बच्चों के लायक नहीं हो। 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के बायें पैर की हड्डी टूट गई है। मामला थाना बिसंडा के शिवपुर पल्हरी पुरवा का है।

इस संबंध में थाना प्रभारी केडी त्रिपाठी ने बताया, पति ने पत्नी और साले पर हमला करने का आरोप लगाया है। युवक की हालत गंभीर है। आरोपी महिला लेक्चरार है, उसे व उसके भाई को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पति ने तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
