![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शमशान घाट के निर्माण को प्रशानिक रोक से ग्रामीण गुस्से में उफनाये हुये हैं। आरोप लगा रहे हैं की एसडीएम नें रसूख दारों के दबाव में यह अड़ंगा लगाया हैं। मामला तहसील बांदा की ग्राम पंचायत चिल्ली का हैं। यहां गांव में शमशान घाट का निर्माण कथित तौर पर एसडीएम द्वारा रोक दिये जानें पर ग्रामीण गुस्से में हैं। मंगलवार को यहां आकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर ज्ञापन दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है की सांसद निधि से गांव की सार्वजनिक भूमि पर शमशान घाट का निर्माण हो रहा था। सिर्फ छत पड़नी शेष रह गई थीं। गांव के दबंग रसूख दारों नें प्रशासन से शिकायत कर निर्माण रुकवा दिया। इस पर डीएम नें जांच समिति गठित की। इसके बाद निर्माण की अनुमति मिल गई।

लेकिन रसूख दारों नें पुनः राजनीतिक दबाव बनाकर एसडीएम के माध्यम से निर्माण कार्य रुकवा दिया। इनका कहना हैं की पूर्व से ही सार्वजनिक शमशान घाट हैं। इसके निर्माण के लिये सांसद निधि से धन आवंटित हुआ। निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। छत पड़नी शेष रह गई है। इस पर प्रशासन नें अड़ंगा लगा दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
