30.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूटधाम मंडल ने रचा इतिहास : टीकाकरण महा अभियान में 83700 के मुकाबले 93160 लोगों को लगे टीके …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान युवाओं के जोश के कारण तेजी से परवान चढ़ रहा है। मंगलवार के एक दिवसीय महा अभियान में चित्रकूटधाम मंडल लक्ष्य से भी आगे निकल गया। निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़कर मंडल ने 111 फीसदी टीकाकरण कराने में सफल रहा। 83700 के सापेक्ष 93160 लोगों ने टीका लगवाया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है ।

चित्रकूटधाम मंडल ने रचा इतिहास : टीकाकरण महा अभियान में 83700 के मुकाबले 93160 लोगों को लगे टीके
कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में इस साल 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। शुरूआत में इसको लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां रहीं, लेकिन राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों से अब लोगों में जागरूकता आ चुकी है। टीकाकरण को लेकर युवाओं में जोश है। तीन अगस्त को मंडल के चारों जनपदों में हुआ टीकाकरण इसकी बानगी है।


अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. आरबी गौतम ने बताया कि मंडल में सबसे ज्यादा टीके महोबा जनपद में लगाए गए। यहां 18000 के सापेक्ष 21986 यानी 122 फीसद लोग प्रतिरक्षित हुए। चित्रकूट जिले में 21700 का लक्ष्य रखा गया था। इसके मुकाबले 24640 लोगों ने टीके लगवाए। इसी तरह हमीरपुर में निर्धारित लक्ष्य 20000 के सापेक्ष 21513 यानी 107 प्रतिशत और बांदा जनपद में निर्धारित किए गए 24000 लक्ष्य के मुकाबले 25039 लोगों ने टीका लगवाया, जो कि लक्ष्य का 104 फीसद रहा।

अपर निदेशक ने कहा कि शासन से मिली वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीन और मिलती तो टीकाकरण का ग्राफ और बढ़ सकता था। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिया गया यह लक्ष्य एक टेस्ट के रूप में था, जिससें मंडल अव्वल रहा। ऐसे ही प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। शीघ्र ही पूर्ण प्रतिरक्षण का लक्ष्य भी हासिल किया जाएगा। उन्होंने मंडल के चारों जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों के रणनीति और तैयारियों की सराहना की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: होली ‘सामाजिक सौहार्द’ और भारतीय संस्कृति की ‘जीवंत पहचान’

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें नये मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची: सात में किया बदलाव

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बकस्वाहा जंगल मामला : शैल चित्रों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब …

City News Uttar Pradesh

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़