29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : ओटीपी पूछकर जालसाजों ने हड़पी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस
उत्तर प्रदेश

बांदा : ओटीपी पूछकर जालसाजों ने हड़पी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस …

– विनोद मिश्रा

बांदा। खाता अपडेट का झांसा देकर जालसाजों ने पहले ओटीपी पूछा। ओटीपी नंबर के बताते ही जालसाजों ने संयुक्त निदेशक के खाते से दस लाख से अधिक की नगदी पार कर दी। साइबर क्राइम टीम ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़ित के खाते में सात लाख से अधिक की रकम वापस कराई। रकम वापस होते ही आईजी के सत्यनारायण ने पीड़ित को बकायदा स्लिप भी सौंपी।


गौरतलब हो कि विगत 17 जुलाई को पीड़ित अब्दुल हकीम अंसारी निवासी ग्राम ताड़तला (नैपुरा) थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर जो जनपद बांदा में संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर नियुक्त हैं, के मोबाइल पर अभियुक्त ने भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए खाता अपडेट का झांसा देकर ओटीपी पूछकर, वादी के खाते से लगभग दस बार में 10 लाख 27 हजार 174 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की थी।

जिसके संबंध में परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना चित्रकूटधाम में पीड़ित ने पहुंचकर अपनी लिखित सूचना दर्ज कराई। थाने पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रभारी निरीक्षक मो. फहीम अख्तर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकि संसाधनों का प्रयोग कर, संबंधित से संपर्क स्थापित करके पीड़ित के खाते में 7 लाख 39 हजार 793 रुपये वापस कराए। शेष धनराशि वापसी के लिए प्रक्रिया जारी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में ‘कोर्ट’ की सख्ती: मामले को ‘एससी-एसटी’ कोर्ट में किया ट्रांसफर

क्रूरता की हद : सब्जी में स्वाद न मिलने पर पत्नी को जिंदा ही कर दिया स्वाहा, हो गया फरार

बांदा की नरैनी विधान सभा पर सपा-रालोद का खेल बिगड़ा : बसपा की राह हुई आसान !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव मतगणना: प्रत्येक विधानसभा की गणना के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

ब्रेकिंग न्यूज़