City News Uttar Pradesh
घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान

  • विनोद मिश्रा

महोबा। माता पिता से डांट पड़ने की भय से 12 वर्षीय किशोरी कुएं में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना के बाद घर में मातम छा गया, गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा निवासी चंद्रभान श्रीवास की 12 वर्षीय प्रीति अपनी बड़ी बहिन सुषमा के साथ घर में खेल रही थी।

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान
Bike mirror broken while playing at home: Twelve year old girl commits suicide by jumping into a well due to fear of being scolded

जबकि माता पिता कहीं बाहर गए थे। दोनों बहनें खेल रही थीं तभी अचानक बाइक का साइड शीशा टूट गया। इस पर बड़ी बहन सुषमा ने कहा कि मम्मी पापा आएंगे तो पिटाई पड़ेगी। इसी भय के चलते किशोरी ने पहले तो दुकानों पर शीशा खोजा और जब नहीं मिला तो वह घबरा गई, डांट के भय से उसने गांव के ही एक कुएं में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसे कुएं में कूदते देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचाने के बाद किशोरी शव को बाहर निकला गया।

घर में खेलते हुए टूटा बाइक का शीशा : बारह साल की बच्ची ने डांट के डर से कुएं में कूदकर दे दी जान
Bike mirror broken while playing at home: Twelve year old girl commits suicide by jumping into a well due to fear of being scolded

किशोरी द्वारा इस तरह आत्महत्या किए जाने से स्वजन तो मातम में डूब ही गए, गांव के लोग भी सन्न है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि मामूली नुकसान से भयभीत होकर किशोरी अपनी जान दे सकती है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि घटना किन हालातों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस ने गठित की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति …

जिला प्रदूषण की ‘भयावह’ चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना ‘यमराज’

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : बाल कल्याण समिति को और बेहतर रूप से किया जाये संचालित

ब्रेकिंग न्यूज़