City News Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा - पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

  • ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस रायबरेली सीट को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसलिए पार्टी की तरफ से सारे दिग्गज नेता को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए भेजा जा रहा है। रायबरेली दिग्गज नेताओं को जमघट लगा हुआ है। इसी क्रम में आज प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची, जहां से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा - पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं
Priyanka Gandhi’s attack on BJP: Said – rich people are seen with PM Modi, not poor people

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी। आज के समय में नेता जनता के बीच में न आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं। पीएम मोदी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है। देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है तो वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूं। उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती : बोली दम है तो मेरे भाई से मुद्दों पर बहस करें

– पीएम मोदी पर किया वार

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद हैं, लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए, जबकि देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे। आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं। खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है. किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है। युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है। परीक्षाएं युवा देते हैं, वह लीक हो जा रही है. 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं। काला धन लाने का वादा किया, जोकि फेल हो गया। उसके बाद जीएसटी लाई गई। छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं।

– प्रियंका ने भाजपा को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी, लेकिन पिछले 10 साल में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई। इसके पीछे कारण वह काला धन है, जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे। प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में बीजेपी को चला गया है। इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है। इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी. उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा बीजेपी को दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

हिंदूवादी सहकारी संघ : निर्विरोध निर्वाचन हुआ संपन्न

बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की दोनों सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, सदर से अनिल प्रधान और मानिकपुर से वीर सिंह को दिया टिकट

City News Uttar Pradesh

विवाह मुहूर्त शुरू : लगभग ढाई हजार गूंजेगी शहनाईयां, विवाह घर हुये फुल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के 8 स्टेशन बनेगें बाजार: घर का बना ‘माल’ अब सीधे ‘खरीदेंगे’ यात्री

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़