25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता "रेत के महल" की तरह ढ़ेर
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता “रेत के महल” की तरह ढ़ेर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग पटेल के आगे प्राथमिक शिक्षा के गुणवत्ता की पोल रेत के महल की तरह ढह गई। बच्चे ज्ञानी की बजाय अज्ञानी निकले। डीएम यह हालत देख शिक्षकों से खफा हुए। सुधार के लिये एक माह का समय दिया।

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता "रेत के महल" की तरह ढ़ेर
Under the supervision of DM Anurag, the quality of primary education piled up like a “sand castle”

यह वाक्या प्राथमिक विद्यालय, तुर्रा द्वितीय, क्षेत्र नरैनी का है। यहां डीएम अनुराग नें औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय राजरानी शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली। स्पष्टीकरण मांगा गया तथा एक दिन का मानदेय भी रोका।जिलाधिकारी नें छात्र-छात्राओं के उपस्थिति पंजीका का अवलोकन किया। गया। विद्यालय में कुल 197 बच्चो के सापेक्ष 118 बच्चे उपस्थित थे ।

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता "रेत के महल" की तरह ढ़ेर
Under the supervision of DM Anurag, the quality of primary education piled up like a “sand castle”

प्राथमिक विद्यालय, तुर्रा द्वितीय में जिलाधिकारी द्वारा कक्षा-5 के बच्चों को लगभग एक घण्टा पढ़ाया गया। कक्षा 5 के छात्र शिवशंकर, काजल, अनीता, प्रिया एवं गीता से पहाड़ा सुना गया, परन्तु काजल 16 का पहाड़ा नही सुना पायी। इसके साथ ही कक्षा 5 के बच्चो से हिन्दी मे “शाम को जल्द नींद आती है” लिखवाया गया, परन्तु छात्र शिवशंकर को छोड़कर कोई भी बच्चे शुद्व हिन्दी नही लिख सके।

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता "रेत के महल" की तरह ढ़ेर
Under the supervision of DM Anurag, the quality of primary education piled up like a “sand castle”

इसके अतिरिक्त बच्चों से सामान्य जानकारी यथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति आदि का नाम पूंछा गया परन्तु बच्चो को इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी नही थी। जिलाधिकारी नें विद्यालय की पठन-पाठन की स्थिति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देशित किया गया कि एक माह के अन्दर बच्चों को मानक के अनुसार पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाया जाये। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आयुक्त किसानों का करेंगे बेड़ा पार, छत्तीस लाख दबाए है खरीद एजेंसी ! …

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू

राज्य मंत्री रामकेश जनता में बनें हीरो : उनके एक्शन से जनमानस में हर्ष

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

भाजपा का ‘नरैनी’ में टिकट संग्राम: सियासी मणि के ‘आगे’ क्या टिकेंगे ‘अन्य दावेदार’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बुन्देलखण्ड में जलवायु के अनुरूप फसलों का करें चुनाव : कुलपति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़