City News Uttar Pradesh
मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश: बोले- जनता के बीच जाएं, वीआईपी कल्चर हमे स्वीकार नहीं
उत्तर प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश: बोले- जनता के बीच जाएं, वीआईपी कल्चर हमे स्वीकार नहीं

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के निराशाजनक नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की और सभी को निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रियों को जनता के बीच जाने, उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें सुलझाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार जनता के लिए है। मंत्री लोग जनता के बीच जाएं। हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं है। जनता के साथ संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता की नीति अपनाएं।

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश: बोले- जनता के बीच जाएं, वीआईपी कल्चर हमे स्वीकार नहीं
CM Yogi gave instructions in the cabinet meeting: said – go among the public, we do not accept VIP culture

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने पर जोर दें। मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई- कैबिनेट व्यवस्था और सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाने का लक्ष्य हर विभाग का है। कार्ययोजना के अनुरूप मंत्रीगण समीक्षा करें। शीघ्र ही पुनः क्षेत्रीय दौरों पर जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्रीगण बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करें और परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों को सफल बनाने के भी निर्देश दिए।

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

– नई सरकार के शपथ लेते ही शुरू होगा बदलाव का दौर

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार यूपी में मंत्रिमंडल की बैठक हो रही थी। भाजपा नेतृत्व यूपी में आए चुनाव परिणाम से खुश नहीं है। ऐसे में सरकार व संगठन के स्तर पर समीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र में नई सरकार के शपथ लेते ही यूपी में भी मंत्रिमंडल और पार्टी में बदलाव शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में अपने दम पर 33 सीटें ही प्राप्त कर सकी जबकि चुनाव से पहले प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिंसा और आगजनी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, घटना को बताया चिंताजनक

दिल दहला देने वाली ‘आत्महत्या’ : 50 वर्षीय महिला का घर में ‘लटका मिला शव’ !

City News Uttar Pradesh

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh

Weather News : यूपी में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, तपिश से नहीं मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंदी ने अंगौछे से लटक कर की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

सीएमओ का संचारी रोगों से दुरभिसंधि ? स्वास्थ विभाग कागजों में लड़ रहा युद्ध !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़