30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया बयान: आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया बयान: आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि दोष अयोध्यावासियों पर न मढ़कर, इस पर मंथन किया जाना चाहिए। हिंदुत्व के नाम पर अयोध्या वासियों को बुरा-भला कहकर भगवान के धाम और वहां के निवासियों का अपमान नहीं हो। भाजपा के नाम पर अन्य संगठनों के लोग सनातनियों में फूट डालने की साजिश कर रहे हैं। शनिवार को छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में आरती के बाद शिष्यों से वार्ता में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रीराम का मंदिर केवल अयोध्यावासियों के लिए नहीं बना है।

अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया बयान: आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
Devkinandan Maharaj gave a statement on BJP’s defeat in Ayodhya: You will also be forced to think

मोदी सरकार के कार्यकाल में इसके निर्माण से पूरे भारत के हिंदुओं का मान बढ़़ा है। पूरे देश में भाजपा को इसका लाभ भी मिला है, यह भूलना नहीं चाहिए। मथुरा में हेमामालिनी की करीब तीन लाख मतों से जीत इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि चुनावों में स्थानीय मुद्दे और अन्य समीकरण भी मायने रखते हैं। दुर्भाग्य से कई स्थानों पर हिंदुत्व पर जातिगत समीकरण भारी पड़े हैं। भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों के लिए अपशब्द और बहिष्कार की बातें लिखी जा रही हैं, इस पर रोक लगानी चाहिए। नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक सड़क हादसा: बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर के बयान से भूचाल: भाजपा पर ‘मन’ का ‘संविधान’ लाने का आरोप !

City News Uttar Pradesh

बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

बांदा : एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार

बांदा में संक्रमण का खतरा : मेडिकल वेस्ट को लेकर बरती जा रही लापरवाही, संक्रमण फैलाने का बन सकता है बड़ा कारक …

ब्रेकिंग न्यूज़