City News Uttar Pradesh
भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर
उत्तर प्रदेश

भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जल बर्बादी तबाही की ओर है। अत्यधिक जल दोहन और जल संरक्षण में लापरवाही चिंता का विषय बन गई है। व्यावसायिक भवनों में पानी की काफी ज्यादा बर्बादी है। घरों में भी सबमर्सिबल के जरिए लोग पानी खूब बहाते हैं। अब भूगर्भ जल विभाग व्यवसायिक भवनों व सबमर्सिबल वाले घरों में फ्लो मीटर लगाएगा। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी। इसका भुगतान भवन स्वामी को ही करना होगा। यह मीटर हर रोज खर्च होने वाले पानी का हिसाब-किताब रखेगा। एक क्लिक पर सारा ब्योरा अधिकारियों के सामने आ जाएगा।

भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर
Ground water exploitation to be tightened: Department will install flow meter

जनपद में नगरीय क्षेत्र में ज्यादातर तालाब व कुओं की स्थिति खराब होने के बाद जल संकट बढ़ता जा रहा है। हर वर्ष एक से डेढ़ मीटर पानी नीचे जा रहा है, इससे धरती की कोख खाली हो रही है। शहर में करीब 60 से ज्यादा आरो प्लांट चल रहे हैं। इसके अलावा शापिंग माल, रेस्टोरेंट, होटल आदि की संख्या करीब एक सैकड़ा है। शासन ने इन व्यवसायिक भवनों में भूजल रिचार्ज के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया है। करीब पांच वर्ष से ज्यादा समय बीत गया, व्यावसायिक भवनों में कहीं भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नजर नहीं आते। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं होने के कारण घर-घर सबमर्सिबल लगाए गए हैं। इसलिए नगरीय क्षेत्र में लगातार भूजल दोहन बढ़ता जा रहा है। नतीजे में भूजल स्तर नीचे गिरता जा रहा है।

भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर
Ground water exploitation to be tightened: Department will install flow meter

भूजल दोहन रोकने के लिए भूगर्भ जल विभाग अब सख्त कदम उठाएगा। इसके लिए मतगणना खत्म होने का इंतजार है। इसके बाद व्यावसायिक भवनों में फ्लोमीटर लगाए जाएंगे। यह मीटर धरती से निकाले जाने वाले पानी का हर रोज हिसाब किताब रखेंगे। इनमें ऐसा डिवाइस है, जिसके जरिए भूगर्भ जल विभाग ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी व शासन पर बैठे अधिकारी भी एक क्लिक पर जानकारी हासिल कर लेंगे। व्यवसायियों के यहां लगने वाले फ्लो मीटर की कीमत करीब 20 हजार रुपये होगी। जबकि घरों में पांच से दस हजार रुपये कीमत के फ्लोमीटर लगेंगे। व्यावसायिक भवनों में यदि हर रोज दस हजार लीटर से ज्यादा पानी खर्च किया तो इसका चार्ज भूगर्भ जल विभाग में जमा करना होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ढाई दशक से नहीं बना प्रस्तावित यमुना ब्रिज: लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान !

झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

City News Uttar Pradesh

यूपी: डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह चौहान प्रदेश के बने कार्यवाहक डीजीपी, बुधवार रात हटाए गए थे मुकुल गोयल

City News Uttar Pradesh

अब मैं पत्नी के साथ नहीं रह सकता, कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात

City News Uttar Pradesh

केन किनारे दुर्ग देखने गए सात साथी जलधारा में बहे, छह को बचाया, एक की खोज जारी

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़