- विनोद मिश्रा
बांदा। राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का अब सत्यापन होगा। गलत तरीके से लाभ लेने वाले योजना से बेदखल होंगे। जिले में राशन कार्ड धारकों की ई-पॉश मशीन के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हुई है। 30 जून तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। जो सत्यापन से छूटेंगे, उनकी जांच पूर्ति निरीक्षक करेंगे। गलत तरीके से लाभ लेने वालों की पुष्टि पर नाम काट दिये जाएंगे।

जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी मुताबिक, खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ से ई-केवाईसी के संबंध में आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत सभी राशन कार्डों के यूनिटों की कार्डधारकों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 30 जून 2024 तक कोटेदार के पास मौजूद ई-पॉश मशीन से कार्डधारकों की ई-केवाईसी होगी। साथ ही, मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाएगा।

जरूरी हो गया है की सभी कार्ड धारक कोटेदार के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड ले जाकर परिवार के सभी सदस्यों का सत्यापन करा लें। सत्यापन अंगूूठे के निशान से होगा। जो भी कार्डधारक सत्यापन नहीं कराएंगे और कार्यालय के अधिकारियों की जांच में यूनिट गलत मिलेगा तो नाम काट दिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
