23.7 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्कूल जाते समय छात्रा से करते थे छेड़खानी, तीन लोगों ने की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने में तीन आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा नजदीक के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। हमेशा की तरह छात्रा स्कूल से पढ़कर दोपहर में घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी अमित व उसके दो चचेरे भाइयों नीरज व धीरू ने उसे रोककर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। उसे अपना मोबाइल देने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां से छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने मां से आपबीती बताई। इससे स्वजन छात्रा को कोतवाली लेकर गए।


छात्रा ने तहरीर देकर तीनों भाइयों के विरुद्ध छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इसमें पुलिस जांच करने घटनास्थल व गांव गई। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। उसके न्यायालय में 164 के बयान कराए जाएंगे। जिसके आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे एवं बहू की हत्या में आजीवन हुई कारावास की सजा, साथ ही बीस हजार का अर्थ दंड

डिजिटल इंडिया पर “संकट”: योजना हुई फेल, गांव अब भी “डार्क जोन” में “कैद”

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें टिफिन बैठक में दिया चुनावी तड़का

शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

दबंग प्रधानपति नेअंधेरे में कर दिया कांड : ढहा दिया 20 साल पुराना घर, महिला बोली- नहीं दिया कोई नोटिस

मंत्री रामकेश की ‘ठिठुरतों’ पर ‘कंबलों’ की वर्षा: महर्षि की मूर्ति व ओपन जिम का ‘अनावरण’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़