28.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सात और नए बलात्कारी होंगे तैयार ! शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा चीरहरण !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में सात और नए बलात्कारी होंगे तैयार ! शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा चीरहरण !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की जीवनदायिनी नदियों केन, यमुना और बागेन की अस्मत को लूटने के लिए सात और नए बलात्कारी तैयार कर दिए गए हैं। प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ उनकी फाइल पर नो-ऑब्जेक्शन लगाकर राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण को लखनऊ भेज दी है। बस वहां से हरी झंडी मिली और ये सातों नए बलात्कारी जीवनदायिनी की छाती पर चढ़कर उसे रौंदना शुरू कर देंगे।

बांदा में सात और नए बलात्कारी होंगे तैयार ! शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा चीरहरण !

सरकारी भाषा में इन्हें मौरंग खनन के सात नए क्षेत्र कहा जा रहा है। लोहरा में एक, कनवारा में दो,गाजीपुर में दो और बुधेरा में दो। कागज पर सर्वे, आपत्ति और निस्तारण का नाटक पूरा हो चुका है ! इनमें से चार तो निजी जमीन के नाम पर तैयार किए गए हैं ताकि खेल और आसान हो जाए।

बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !

इन सात के आने के बाद जिले में कथित खनन बलात्कारियों की सरकारी संख्या 113 से बढ़कर 120 हो जाएगी। असल में अवैध रूप से इनकी संख्या सैकड़ों में है। 113 को ही विभाग संभाल नहीं पा रहा,सड़कें टूट रही हैं,गांवों में दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आतंक है, नदियां गड्ढों में बदल गई हैं। फिर भी सात और नए बलात्कारी तैयार करने की क्या जरूरत थी?

बांदा में सात और नए बलात्कारी होंगे तैयार ! शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा चीरहरण !

क्या यह सब खनन माफियाओं की जेब भरना और राजस्व के नाम पर जीवनदायिनी का सौदा करना है! यह विकास नहीं, जीवनदायिनी के साथ खुला बलात्कार है! नदी की धारा बदलने के नाम पर नए घाट बनाना बहाना है,असली मकसद नदी की कोख को तब तक लूटना है जब तक पानी की एक बूंद भी न बचे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !

City News Uttar Pradesh

यूपी : नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी, नगर विकास विभाग ने जारी किया शासनादेश

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक के भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज, रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़