
- विनोद मिश्रा
प्रयागराज। सनातन परंपरा के एक “प्रमुख धर्मगुरु और ज्योतिर्मठ परंपरा” से जुड़े शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर “मुसीबत के बादल गहरे” हो गये हैं। “पॉक्सो एक्ट” के तहत मामला दर्ज होने से “धार्मिक और सामाजिक हलकों में तीखी हलचल” है। मामला झूंसी थाना में दर्ज किया गया है और अब इसकी सुनवाई विशेष पॉक्सो अदालत में होगी। सबकी निगाहें परिणाम जानने को बेचैन हैं।

शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी नें आरोप लगाया है कि माघ मेला 2026 और महाकुंभ 2025 के दौरान दो नाबालिग लड़कों के साथ यौन शोषण किया गया। आरोपों में शंकराचार्य के साथ उनके शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम शामिल है। पुलिस ने (पॉक्सो एक्ट) की धारा 5/6 समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, कथित घटनाएं धार्मिक आयोजनों के दौरान हुईं।

शिकायतकर्ता का दावा है कि नाबालिगों का विश्वास और धार्मिक वातावरण का दुरुपयोग किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले को गंभीरता से जांच के दायरे में रखा है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल परीक्षण, डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान जैसे पहलुओं पर भी जांच केंद्रित है। जरूरत पड़ने पर आरोपितों से पूछताछ की जा सकती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे “सुनियोजित साजिश” बताया है।

उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। धर्म,आस्था और कानून तीनों के संगम पर खड़ा यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक मंचों तक बहस जारी है। फिलहाल जांच जारी है और विशेष अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सच्चाई क्या है यह आने वाले समय में न्यायिक प्रक्रिया ही तय करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
