30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई
उत्तर प्रदेश

बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौसम यहां जिले में छलिया के रोल में है। सावन के मौसम में झमाझम बरखा से रुसवाई से धान की रोपाई को संकट खड़ा हो गया है। सावन का सुहाना रोल गायब है। हालत यह है की 50 फीसदी किसान खेतों में धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे। जिन्होंने रोपाई कर दी है गर्मी व बारिश न होने से पौधे मुरझा रहे हैं।

बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई
Badaria’s disgrace brought crisis on paddy cultivation: concern prevailed among farmers

कृषि विभाग नें इस वर्ष 1.22 हेक्टेयर में खरीफ की बुआई व धान की रोपाई का लक्ष्य रखा है। जिले में तहसील अतर्रा व नरैनी बेल्ट में सर्वाधिक 60 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाती है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो जून से जुलाई माह के दो महीनों में बेहतर खरीफ की फसल के जनपद में 305 मिली मीटर बारिश होना चाहिए। लेकिन इस वर्ष महज 264 मिली मीटर बारिश हुई है। मजे की बात तो यह है कि विगत सालों में सभी जगह समान रूप से बारिश होती थी। लेकिन इस वर्ष कहीं कम तो कहीं ज्यादा हुई है। धान वाली बेल्ट में बहुत कम बारिश हुई। जिन किसानों ने नहर व नलकूप से पानी लेकर धान की रोपाई कर दी है उनकी पौध गर्मी व पानी न मिलने से कुम्हला रही है।

बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई
Badaria’s disgrace brought crisis on paddy cultivation: concern prevailed among farmers

कई जगह पौधे पीली पड़ गई है। बारिश पर निर्भर 50 फीसदी किसान धान की रोपाई भी नहीं कर पाए है। हर रोज बारिश का इंतजार कर रहे है। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर खुर्द) का कहना है कि ठीकठाक बारिश नहीं हुई तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। तिल में पूरा दाना नहीं पड़ सकेगा। खरीफ ही नहीं अगली रबी की फसल में भी खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि मानसून की सीजन 15 सितंबर तक होता है। बारिश कम तो हुई लेकिन पिछले साल से 50 फीसदी अधिक हुई है। आगे भी बारिश की संभावना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का का सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और हाईवे के नजदीक की शराब दुकानें हो बंद

City News Uttar Pradesh

जल संकट और महिला अधिकारों पर ‘मंथन’: गूंजी ‘भविष्य’ की सबसे ‘बड़ी चुनौती’ !

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद अग्रचेती : शराब के अवैध कारोबारियों की होगी पकड़ ! …

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती

City News Uttar Pradesh

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़