City News Uttar Pradesh
विकास कार्यों की प्रगति: "खुल गई पोल और बज गया ढोल"
उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों की प्रगति: “खुल गई पोल और बज गया ढोल”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास कार्यों के सपने सुहाने नहीं हैं।इसकी पोल का ढोल बज गया। बुंदेलखंड विकास निधि से वित्तीय वर्ष-2022-23 के अंतर्गत परियोजनाओं की समीक्षा में विकास के नकाब का पर्दा उठ गया। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई तो विकास कार्यों की गति का नाकारापन सामने आ गया। पाया गया कि मंडल के चारों जिलों में स्वीकृत 537 विकास कार्यों में से 243 कार्यों की प्रगति शून्य है। सिर्फ 52 कार्य पूरे हुए हैं। 235 विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से नाराजगी जताते हुए तय समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरे कराने की हिदायत दी।

विकास कार्यों की प्रगति: "खुल गई पोल और बज गया ढोल"
Progress of development works: “Khul Gayi Pole Aur Baj Gaya Dhol”

बांदा की समीक्षा में यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि. खाईंपार ने कुल 55 कार्यों में से अभी तक एक भी पूर्ण नहीं हुआ है।आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित फर्म को 15 सितंबर तक हर हाल में सभी निर्माण कार्य पूरे करने की हिदायत दी। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि. यूनिट 13 के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 98 कार्य स्वीकृत हैं। इसमें नौ कार्य पूरे हो गए हैं। छह कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं।अधिशाषी अभियंता उप्र राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी संघ के स्वीकृत सभी 30 कार्यों अधूरे पाये गये।


अधिशाषी अभियंता खंड कार्यालय उप्र जल निगम नगरीय झांसी के स्वीकृत सात कार्यों की प्रगति भी शून्य मिली। आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त से कहा कि अगले माह मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर सभी निर्माण कार्याें का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा। अधिशाषी अभियंता खंड कार्यालय नगरीय चित्रकूट में स्वीकृत सभी पांच कार्य पूरे होने की जानकारी दी गई। चित्रकूट की कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा में यूपीपीसीएल यूनिट 13 में बताया गया कि स्वीकृत 79 कार्य में से 12 कार्य पूरे हो गए हैं। 56 कार्य प्रगति पर हैं। 11 में निविदा की कार्रवाई की जा रही है। सीएंडडीएस (विद्युत यांत्रिक) उप्र जल निगम वाराणसी से स्वीकृृत 52 कार्यों की प्रगति शून्य मिलने पर आयुक्त खफा हो गए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने व हर हाल में अगस्त में कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें गाया मधुर भजन : वाल्मीकि जयंती पर हुये धार्मिक आयोजन

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

बुंदेलखंड में गुम हो गये “इसुरी के फाग”: होली में हो उठते हैं “जीवंत”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा विकास कार्यों की गुद्गुदी : 40 करोड़ हो रहे खर्च

ब्रेकिंग न्यूज़