28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा
उत्तर प्रदेश

शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव पीताम्बरा देवी मंदिर में बुधवार से तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू हुआ। इसी कड़ी में बुधवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई पदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें की। माहेश्वरी मंदिर के पास विधायक प्रकाश नें आरती भी की।

शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा
Thirteenth annual festival of Pitambara Devi begins in the city: grand procession

गुरुवार 9 फरवरी से भागवत कथा प्रारंभ होगी। दोपहर में शोभा यात्रा माहेश्वरी देवी होती हुई नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर वापस आई। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी चेतन महाराज नें बताया कि 9 फरवरी को सुबह कलश स्थापना, मंडप पूजन एवं दोपहर एक बजे से प्रति दिन 15 फरवरी तक संगीतमय भागवत कथा एवं अगले दिन 16 फरवरी को भंडारा होगा। भागवताचार्य पंडित अभिषेक कृष्ण अवस्थी होंगे।

शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा
Thirteenth annual festival of Pitambara Devi begins in the city: grand procession

पीतांबरा देवी के इस तेरहवें वार्षिक उत्त्सव में महंत शिव चेतन त्यागी कानपुर ,शिवानंद सरस्वती महाराज गुड़गांव, धर्मानंद सरस्वती महाराज चित्रकूट, श्रीहरिहर महाराज छापर, आत्मानंद महाराज कहला भी पधारेगें। शोभा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीडिओ के स्टोनों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष रुचि लेने वाले अनूप रावत, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू एवं गायत्री परिवार के काफी संख्या में सदस्य शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की ‘परखी’ जमीनी हकीकत: अधूरे कामों पर कसा शिकंजा !

डीएम नगेन्द्र ने अधिकारियों को दी हिदायत: लापरवाही बरती तो होगी सख्त कार्यवाही

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़