27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
वाकिंग बन गई मौत का सबब : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही टूटा दम
उत्तर प्रदेश

वाकिंग बन गई मौत का सबब : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही टूटा दम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वाकिंग पर निकलना मौत का का सबब बन गया। जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में सुबह साइकिल से टहलने निकले बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गये। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्लावासियों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कस्बा के कृष्णा नगर अतर्रा मार्ग निवासी फूलचंद हलवाई (72) सुबह करीब छह बजे साइकिल से अतर्रा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक को निकले थे। वह सीताराम समर्पण महाविद्यालय के सामने से गुजर रहे थे।

वाकिंग बन गई मौत का सबब : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही टूटा दम
Walking became the cause of death: Truck crushed, died on the spot

इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने कुचल दिया। उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के बड़े बेटे राधेश्याम ने बताया कि पिता हथठेलिया में खाने पीने का सामान बेचकर परिवार को भरण पोषण करते थे। पैरों में चलने की समस्या के कारण रोज सुबह साइकिल से घूमने जाते थे। मृतक के दो बेटे हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति हो गई हैरान : लक्ष्यों की पूर्णता में क्यों है शिथिलता !

City News Uttar Pradesh

पालीटेक्निक छात्र का फंदे पर लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में दबाव के चलते की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग में “घी” की बहार: मंडल की जर्जर लाइनों का 396 करोड़ से होगा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

ब्रेकिंग न्यूज़