30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- भागवत गीता का एक एक श्लोक आज भी प्रासंगिक: आचार्य प्रमोद कृष्णम…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीमद्भागवत गीता विश्व का ऐसा धार्मिक ग्रंथ है, जिसका एक एक श्लोक 5000 साल बाद भी प्रासंगिक है और 5000 साल बाद भी प्रासंगिक रहेगा। यह उद्गार गीता संस्थान समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत गीता जयंती ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन श्री कल्कि पीठ से पधारे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्रीमद भगवत गीता की व्याख्या करते हुए व्यक्त किया।


उन्होंने भगवान विष्णु के दशावतार की चर्चा करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, श्री कृष्ण और नवे अवतार बुद्ध का अवतार लेने का प्रयोजन अलग-अलग है उन्होंने महाभारत में द्रोपदी के चीरहरण प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जब द्रौपदी के चीर हरण का समय आया तो द्रौपदी ने भीष्म पितामह, युधिष्ठिर नकुल सहदेव की तरफ देखा बाद में धनुर्धारी अर्जुन से भी मदद मांगी लेकिन सभी ने नजरें झुका ली थी शायद उन्हें तब भी किसी के द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने की आशा थी।तभी द्रोपदी ने श्री कृष्ण को पुकारा और श्री कृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचा ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान विष्णु के 9 अवतारों के अलग-अलग भेद हैं।उसी तरह दसवां अवतार कल्कि का कलयुग में अवतार होना है।


उन्होंने कहा कि यह धरती जहां गीता जयंती पर श्रीमद् भागवत गीता पर चर्चा हो रही है वहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने साढे 11 वर्ष का समय बिताया। अद्भुत संयोग है कि त्रेता में भगवान राम यहां आए थे और द्वापर के भगवान श्री कृष्ण की वाणी पर चर्चा हो रही है।और कलयुग में भगवान का जहां दसवां अवतार श्री कल्कि के रूप में होना है मैं उसी पीठ से आया हूं।
आचार्य ने कहा कि जब से सृष्टि का सृजन हो रहा है शास्त्रों वेदों की रीत नीति, विधि विधान मे परमात्मा को पानी के लिए मनुष्य प्रयास करता है परमात्मा असीम हैअनंत है जिसका कोई अंत नहीं है तुम्हारा अंत है परमात्मा अथाह है तुम्हारी थाह है। परमात्मा को पाने के लिए मनुष्य धार्मिक ग्रंथों को पढ़ता है रटता है और उनके एक-एक श्लोक कंठस्थ करने की कोशिश करता है इसके बाद भी उन्हें न ज्ञान प्राप्त होता है और न परमात्मा के दर्शन होते हैं। आचार्य ने कहा कि तुम्हारे अंदर जो अहंकार है उस अहंकार को मिटा दो तो अपने आप ज्ञान प्राप्त हो जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित आसेरी का शिकंजा: 26 आवासीय स्कूलों में हड़कंप, 404 स्कूलों की खुली जांच

City News Uttar Pradesh Desk

निजीकरण बर्दाश्त नहीं, बिजली कर्मियों ने दिया धरना, 15 दिसंबर को करेंगे विशाल प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी की एक ही जेल में: रातभर करवटें बदलती रही निखत

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में योग दिवस बना आकर्षण का केंद्र

एसपी अभिनंदन ने 1090 प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : लापता व्यक्ति की ऐसी हालत में मिली लाश कि देखकर उड़ गए होश …

ब्रेकिंग न्यूज़