City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत, शोक की लहर, दो साल पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत, शोक की लहर, दो साल पहले हुई थी शादी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के चचेरे भाई की हादसे में बुधवार देर शाम मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम के साथ ही छेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक जब वह खेत से घर लौटते वक्त अज्ञात तेज वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, वहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि वाहन का पता नहीं चला है। राज्यमंत्री ने बताया कि दुखद घटना की सूचना मिली है। वह स्वयं घर पहुंच रहे है।

जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत, शोक की लहर, दो साल पहले हुई थी शादी
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh Nishad’s brother died in a road accident, the wave of mourning took place two years ago.

पैलानी डेरा निवासी जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के चचेरे भाई 23 वर्षीय रोहित पुत्र शिवनारायण उर्फ झरोखा खेत की रखवाली को गया था। शाम को वह बाइक से लौट रहा था, तभी पशु बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे और लहूलुहान हालत में लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सिर में गहरी चोट आ गई थी।शिवनारायण उर्फ झरोखा राज्यमंत्री रामकेश निषाद के चाचा हैं। उनके पास पांच बीघा खेती है। उनका बेटा रोहित फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।


– दो साल पहले हुई थी शादी, तीन माह का है बेटा

घटना की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। चचेरे भाई राम सिंह ने बताया कि स्थानीय लग किसी चार पहिया से टक्कर लगने की बात कह रहे हैं। रोहित दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दो साल पहले ही उसकी शादी बांदा निवासी आरती से हुई थी। उसके तीन माह का बेटा ऋषभ है। पति की मौत की जानकारी होते ही आरती बेहोश हो गई। तीन माह के बेटे के सिर से पिता का साया हट गया।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh

मंडल के 2.13 लाख ‘छात्रों’ को बड़ी सौगात: ‘रोजगार’ का मिलेगा ‘मंत्र’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती नें दिये निर्देश : भाजपा संपर्क अभियान को बनाये चमत्कारिक

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर अशोक सिंह गौर व ओम नारायण त्रिपाठी ने दी देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालियानाथ, अखिलेश के अंदर भरा है जहर

ब्रेकिंग न्यूज़