City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन, प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह  (Bhupendra Singh) ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अधिवेशन (Samajwadi Party State Convention) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरी सपा में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है, पांच साल से सपा को दूसरा राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। यह परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। सपा का अधिवेशन झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका है और जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा। जनता पांचवीं बार 2024 में सपा का सूपड़ा साफ करने जा रही है।

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन,  प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार
BJP State President Bhupendra Singh said – SP’s convention rests on the basis of lies and deception, SP is responsible for the state’s plight

– समाजवादी पार्टी के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज और तुष्टीकरण

यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। प्रदेश की जनता चार बार सपा की सरकार देख चुकी है और वह भली भांति जानती है कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में निवेश की बात ही छोड़िए, विकास में भी भेदभाव किया जाता था।

– उत्तर प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की बदहाली के लिए सबसे अधिक अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह सपा ही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण के एक नहीं सैंकडों उदाहरण है। आज योगी सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो सपा को पीड़ा हो रही है।

– प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश की छवि देश दुनिया में बदली है। उसी का नतीजा है कि विदेशी कंपनियां भी अब प्रदेश में निवेश कर रही हैं। प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही है। गरीबों किसानों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों सहित समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

मां दुर्गा के उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ( शरद मिश्रा - संपादक इन चीफ, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मझला रोजा के साथ इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा क्या निर्विरोध जीतने में होगी कामयाब ? …

यूपी : सात साल की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर आरोपी खेत में छोड़कर भाग निकला, हालत नाजुक…

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर से सपा टिकटार्थी : “छलकते जामो” के बीच टिकट पर धुंध अभी गहरी !

City News Uttar Pradesh

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह! मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल स्वच्छ मंदिर अभियान में तल्लीन : श्रम दान से सफाई संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़