- विनोद मिश्रा
बांदा। सूखे की मार से बर्बाद किसानों की धान की खरीद के लिये प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। हालांकि धान कृषि उत्पादन की स्थिति यह होने की आशंका भरी कहावत है की “घर में नहीं हैं दानें, अम्मां चली भुनाने” इसी संदर्भ में मंडलायुक्त आयुक्त आरपीसिंह की अध्यक्षता में खरीद विपणन वर्ष-2022-23 अनतर्गत धान खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई।

इसमें आयुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारियों एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि आगामी माह नवम्बर से धान की खरीद क्रय केन्द्रों को गत वर्ष की भांति संचालित करें। इसकी खरीद हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। अधिकारियों से कहा कि धान खरीद की तैयारियां समय सारणी के अनुसार की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो।

आयुक्त नें धान खरीद हेतु खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत किसान पंजीकरण व सत्यापन की स्थिति, धान के उत्पादन, सर्वेक्षण व आंकलन के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। धान खरीद हेतु सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्रों को समय से संचालित करने के सम्बन्ध में क्रय एजेन्सियों से समन्वय कर केन्द्रों को माह नवम्बर से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्बन्धित एजेन्सियों के सभी क्रय केन्द्र खोले जाने की व्यवस्था की जाए। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि खोले जाने वाले क्रय केन्द्रों की सूचना भी उन्हें समय-समय पर उपलब्ध कराये।

बैठक में गत वर्ष किसानों से धान खरीद एवं भुगतान की भी समीक्षा हुई। उन्होंने उप निदेशक मण्डी को निर्देशित किया कि इस वर्ष हेतु धान खरीद हेतु खोले जाने वाले क्रय केन्द्रों में उपकरणों की समय से व्यवस्थायें करायें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा , मण्डल के जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा उप निदेशक सहकारिता एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। हालांकि चित्र कूट मंडल में धान की फसल दिसंबर तक तैयार होती है,पर शासन की नीति औऱ रीति के तहत बैठक हो गई।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
