City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का 'सख्त' फरमान: फाइलों में नहीं 'ज़मीन' पर दिखना चाहिए 'काम'
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का ‘सख्त’ फरमान: फाइलों में नहीं ‘ज़मीन’ पर दिखना चाहिए ‘काम’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अब और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। डीएम जे. रीभा ने शुक्रवार को बैंकर्स की समीक्षा बैठक में बैंकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि पात्र लोगों को ऋण समय से न देना अब भारी पड़ेगा। बैठक में डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा “सीडी रेशियो सुधारिए, पात्रों को ऋण दीजिए, वरना रिपोर्ट तैयार की जाएगी!” बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिन बैंकों का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो कम है, उन्हें तत्काल इसमें सुधार करना होगा।

डीएम जे. रीभा का 'सख्त' फरमान: फाइलों में नहीं 'ज़मीन' पर दिखना चाहिए 'काम'

डीएम ने कहा कि “ब्याज से मुनाफा लेना जानते हो, तो सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाओ।” डीएम जे. रीभा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), पीएम स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता पर ऋण देने को कहा गया।

डीएम जे. रीभा का 'सख्त' फरमान: फाइलों में नहीं 'ज़मीन' पर दिखना चाहिए 'काम'

डीएम ने बैंकों से कहा कि सरकारी योजनाओं का मकसद कागज़ों में आंकड़े बढ़ाना नहीं, बल्कि युवाओं, गरीबों और महिलाओं की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों की तत्काल जांच कर स्वीकृति प्रक्रिया तेज की जाए। डीएम ने बैंकों से यह भी कहा कि वे नई ऋण संभावनाओं की पहचान करें और गांव-गांव में ऋण वितरण शिविर आयोजित करें। इससे सरकार की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंच सकेंगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

विधायक प्रकाश नें नगरीय मंडल किसान सम्मेलन में किया सम्मोहन : गूंज उठी तालियां

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया चुनावी मंत्र: “ओल्ड इज गोल्ड न्यू इज सिल्वर”

विदेश यात्रियों की राह हुई आसान : बांदा जिला अस्पताल बना अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ …

City News Uttar Pradesh

बांदा : बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ करना, यह लिखकर छात्रा ने नदी में कूदकर दे दी जान, पुलिस को घर से मिला सुसाइड नोट

मंत्री और अध्यक्ष ने मनाई जीएसटी कटौती की खुशी: व्यापारियों को खिलाई मिठाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़