24.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला 'करोड़ों का खेल बंद' अब चेहरा बनेगा चाबी
उत्तर प्रदेश

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला ‘करोड़ों का खेल बंद’ अब चेहरा बनेगा चाबी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। ग्राम पंचायतों में बैठकर सरकारी ‘धन की खुली लूट’ करने वाले ‘भ्रष्ट सचिव और प्रधानों’ के लिए ‘अब दिन लद’ चुके हैं। सरकार ने अब डिजिटल हथौड़ा चलाते हुए ऐसा एप लॉन्च किया है, जो भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। अब कोई डोंगल से दूर बैठकर ओटीपी डाल कर लाखों की निकासी नहीं कर पाएगा। सरकार ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) को भुगतान प्रक्रिया में लागू कर दिया है। अब कोई भी राशि बिना प्रधान और सचिव का “चेहरा” देखे पास नहीं होगी।

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला 'करोड़ों का खेल बंद' अब चेहरा बनेगा चाबी

बांदा सहित प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सालों से चला आ रहा ओटीपी आधारित भुगतान का फर्जी खेल अब पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है। प्रधान सचिव की जोड़ी बैठकर विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट कर रही थी। न नीयत, न मौजूदगी बस एक ओटीपी डालो और सरकारी खजाने पर हाथ मारो! लेकिन अब सरकार ने उनकी चालों पर ब्रेक लगाते हुए सख्त आदेश जारी कर दिया है “चेहरा दिखाओ तभी खाता खुलवाओ।” पंचायत सचिव और प्रधान बिना फील्ड में जाए, केवल ओटीपी डालकर लाखों की निकासी कर लेते थे।

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला 'करोड़ों का खेल बंद' अब चेहरा बनेगा चाबी

पंचायतों में बैठकर कागजों पर विकास कार्य पूरे दिखाए जाते थे। कई बार सचिव या प्रधान गैरहाजिर रहते हुए भी भुगतान कर देते थे। विभागीय रिपोर्टों में फर्जी बिल, अधूरे कार्यों पर भुगतान जैसे दर्जनों मामले उजागर हुए। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनुशासन लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चेहरा आधारित भुगतान प्रणाली से अब कोई भ्रष्टाचार नहीं कर पाएगा। भुगतान पूरी पारदर्शिता से होगा और डिजिटल ट्रैकिंग रहेगी। ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़े की गंगोत्री अब थमने वाली है। सरकार के चेहरा आधारित भुगतान सिस्टम ने भ्रष्टाचार के पुराने हथकंडों पर ताला जड़ दिया है। अब न तो ओटीपी से खेल होगा, न डोंगल से धन लुटेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बुन्देलखंड में 157 क्रशर सील,तेरह करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक नें विधि छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

जीप पलटने से एक श्रद्धालु की मौत, 20 घायल: मंत्री रामकेश पहुंचे अस्पताल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने दी सख्त हिदायत : परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे कोई भी डिवाइस

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा की प्रेस वार्ता में सदर विधायक प्रकाश नें मीडिया के सवालों की शांत की उत्कंठा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़