महोबा। मंगलवार की देर रात एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कालेज कानपुर रेफर किया गया है। युवक ने अपनी सास व पत्नी पर उत्पीडऩ के आरोप लगाए है। फिलहाल अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम लेवा निवासी राहुल तिवारी पुत्र बृजनंदन की शादी जुलाई 2021 में खखौरा मप्र की निवासी गौरी पाठक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी मायके जाने को तैयार नहीं हुई और महोबा में रहने का दबाव बनाया। इसके बाद राहुल किराए के मकान से शहर के डाकबंगला के पास रहने लगा। मंगलवार की देर रात उसने तमंचे से सीने में गोली मार ली। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसने बताया कि सास भी उसके साथ रहती थी।
आरोप है कि यह लोग पैसे मांगते थे और न देने पर कलह की जाती थी। अब तक पत्नी और सास उससे करीब तीन लाख रुपए भी ले चुके है। सास व पत्नी के उत्पीडऩ के कारण ही राहुल के मुताबिक उसने गोली मार ली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सक यतींद्र पुरवार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसaके बाद उसे कानपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। हालांकि अभी तक किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। सदर कोतवाली के एसएचओ बलराम ङ्क्षसह कहते है मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
