28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा की बंद कताई मिल : विधायक प्रकाश नें चालू कराने की जगाई आस ! …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में बांदा समेत चार जिलों में बंद पड़ी कताई मिलों के चलते प्रदेश का होजरी उद्दोग अंतिम सांसे गिन रहा है। इस मुद्दे पर मिल प्रबंधन और मजदूर नेताओं के बीच कई बार हुई द्विपक्षीय वार्ता बिना किसी परिणाम के निष्फल रही।लेकिन योगी सरकार ने होजरी उद्दोग कोकुछ दिनों पूर्व बजट में जिस प्रकार बढ़ावा देनें की बात कही उससे बंद कताई मिलों के संचालन की उम्मीदें जगी हैं। बांदा सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें तो विधान सभा में बांदा कताई मिल को चालू कराने की मांग जिस जोरदारी से उठाई उससे मजदूरों में आशा की उम्मीद जागी है।


बांदा स्थित कताई मिल समेत रसड़ा (बलिया), जौनपुर और मेजा (प्रयागराज) की कताई मिलें लंबे अरसे से बंद हैं। यूपी स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड प्रबंधन ने इन्हें बीमार/घाटे में बताकर बंद कर दिया था। बांदा की कताई मिल 3 दिसंबर 1998 को बंद हुई थी। उस समय मिल में 1350 मजदूर काम कर रहे थे। लगभग 10 हजार किलो कच्चे सूत का उत्पादन हो रहा था।


मिल बंदी के बाद से ही मजदूर और उनके संगठन लगातार मिल चालू करने और बकाया भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मामला इलाहाबाद ट्रिब्यूनल कोर्ट और भारत सरकार के वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (बायफर) तक पहुंच चुका है।और एक आश्चर्य की बात यह भी हैं कि जो इन मिलों में लिपकीय वर्ग निकाला गया उसे महज 760 रुपया ही मात्र बतौर पेंशन प्रति माह मिलती हैं जो सरकार की क्रूरता की दास्तां कहती है। सरकारी विज्ञापनों में वाह-वाह और हकीकत में आह-आह की सच्चाई उजागर करतीं है। खैर बंद कताई मिल चालू हो तो रोजगार और बाजार दोनों की स्थिति निश्चित ही सुधरेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- आजीविका के साथ आय आधारित खेती पर जोर…

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन

कैप्टन वर्तुल दीक्षित नें बांदा को फिर किया गौरान्वित: खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर सहित शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा ‘भ्रष्ट सिस्टम’ की बन गया ‘निशानी’, 42 गांव सुविधाओं से वंचित

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : घरों का राशन चाट गया कोरोना कर्फ्यू , एक के चार वसूल रहे जमाखोर …

ब्रेकिंग न्यूज़