City News Uttar Pradesh
पढ़ाई की सलाह बन गई काल : छात्रा नें रुसवाई कर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई बोला- पत्नी से था परेशान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक मजदूर पेशा युवक नें खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने पत्नी से परेशान आत्महत्या का रहस्य बताया है। मृतक हैदराबाद में मजदूरी करता था, वह दो माह पहले घर आया था। पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे केशव प्रसाद (28) पुत्र रघुराई प्रजापति का शव घर की धन्नी में रस्सी के फंदा से लटका मिला। सुबह पिता खेत पर पानी लगाने गया था और बड़ा भाई मुन्नूलाल जो राजमिस्त्री है, गांव में ही एक जगह काम करने गया था।

युवक का फंदे में लटका मिला शव: भाई बोला- पत्नी से परेशान होकर की आत्महत्या
Dead body found hanging in the noose: Brother said- was upset with wife

मृतक के परिजन के मुताबिक केशव की पत्नी करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूरी पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने गई थी। पति कोठरी में ही लेटा था। लगभग आधा घंटे बाद वह पानी भरकर लौटी तो पति का शव लटका देख चीख पुकार मचाई।
चीख सुन पहुंचे पड़ोसियों ने मृतक के पिता व भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन की सूचना पर खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज कृष्णदेव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें बताया कि केशव की शादी भरुआ सुमेरपुर से 9 मई 2022 को हुई थी। दो माह पहले हैदराबाद से मजदूरी करके त्योहार मनाने घर लौटा था। उन्होंने किसी भी आरोप से इंकार किया है।

युवक का फंदे में लटका मिला शव: भाई बोला- पत्नी से परेशान होकर की आत्महत्या
Dead body found hanging in the noose: Brother said- was upset with wife

मृतक के बड़े भाई मुन्नू लाल ने बताया कि मेरे नाम कॉलोनी आई थी। इसके लिए मेरी पत्नी की फोटो भी मांगी गई थी। मैंने पत्नी की फोटो भाई को देते हुए सचिव को देने की बात कही थी। केशव की पत्नी ने उसके पर्स में फोटो देखी, तो चरित्र शंका करते हुए उससे विवाद करने लगी। इससे परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी नें बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक के पिता ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा की “लापरवाह अधिकारियों” पर गाज : काम नहीं तो वेतन नहीं

City News Uttar Pradesh

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मंदिर में की सफाई : स्वच्छता की अलख जगाई

City News Uttar Pradesh

बांदा नरैनी विधानसभा सीट : रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष नें संभावित प्रत्याशी “साक्षी” से की बात- चीत ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : कलश यात्रा ने किया शहर भ्रमण, गूंजे जयकारे, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

फोरम नें मोटर साइकिल चोरी का परिवादी को दिया 23 हजार का क्लेम चेक

ब्रेकिंग न्यूज़