City News Uttar Pradesh
बांदा का पीडब्लूडी विभाग "सौभाग्यशाली" : "मलाई चाभो बाबाजी" की स्थिति !
उत्तर प्रदेश

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीडब्लूडी बहुत भाग्यवान है। कथित भ्रष्टाचार उसे सौभाग्यशाली बनाये है। बरसात नें इस विभाग की ऊपरी कमाई का रास्ता फिर बुलंद कर दिया है ! अब “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति है ! अब सौभाग्यशाली होने का रहस्य समझिये। मानसूनी मौसम में यहां कई इलाकों में आई बाढ़ और बारिश से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोक पीडब्ल्यूडी के कथनानुसार 752 से अधिक सड़कों के चीथड़े उड़े हैं।

बांदा का पीडब्लूडी विभाग "सौभाग्यशाली" : "मलाई चाभो बाबा जी" की स्थिति !

मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए प्लान तैयार हो रहा है। मरम्मत के लिए शासन को 19.74 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। “मलाई बजट” आने कार्य होगा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग हों या फिर स्टेट हाइवे अथवा जिला संपर्क मार्ग पूर्व में किये घाटिया निर्माण के चलते बारिश एवं बाढ़ में बर्बाद हो गये हैं। रायबरेली-टांडा मार्ग को लें तो यह तिंदवारी से लेकर बांदा तक कई जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। विभाग ने इसके मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

बांदा का पीडब्लूडी विभाग "सौभाग्यशाली" : "मलाई चाभो बाबा जी" की स्थिति !

इसी तरह बांदा-हमीरपुर मार्ग, तिंदवारी से बबेरू, बिसंडा से सिंहपुर जाने वाली सड़क की भी यही हालत है। इसके अलावा शहर में भी ज्यादातर सड़कें बारिश में बर्बाद हैं। लोक निर्माण विभाग की तैयार की गई रिपोर्ट में जनपद की विभिन्न प्रांतीय व जिला स्तरीय सड़कों के नुकसान का आंकलन किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1896.37 किलोमीटर बताई गई है। बाढ़ और बारिश से पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी, नरैनी, कमासिन, बबेरू, बदौसा इत्यादि क्षेत्रों में सड़कें ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का चला हंटर : बीएसए समेत 50 अफसरों का का रोका वेतन, किया जवाब तलब

City News Uttar Pradesh

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले : कांग्रेस की ‘विचारधारा’ देश की ‘आत्मा’ से ‘जुड़ी’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन: यूपी ने बनाया देश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर मंत्रियों द्वारा सम्मान

City News Uttar Pradesh

आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव में सराबोर हुआ बांदा : लहराया हर घर तिरंगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़