
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण एवं संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई ‘हर घर नल से जल’ योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन को सरल बना दिया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, जिसमें उत्तर प्रदेश ने देश में नंबर वन राज्य का स्थान प्राप्त किया है।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आई है, बल्कि महिलाओं और बच्चों का समय भी बचा है, जिसे अब वे अपनी शिक्षा और अन्य कार्यों में लगा सकते हैं। मंत्री ने योजना की सफलता का श्रेय सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा, यह योजना केवल एक सरकारी परियोजना नहीं है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की जल जीवन मिशन ग्रामीण भारत के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का एक माध्यम है। सरकार का लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार तक जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल पहुंचे। राज्य मंत्री नें कहा कि सरकार की कोशिश है कि योजना को हर स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने योजना के क्रियान्वयन में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
