City News Uttar Pradesh
अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं
उत्तर प्रदेश

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब स्मार्ट क्लास भी लगेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द में स्मार्ट क्लास के उपकरण लगवा दिए गए हैं। अब इस विद्यालय की छात्राएं स्मार्ट क्लास में शिक्षा अध्ययन करेंगी। कियान कंपनी के इंजीनियर अभिष्ेाक सिंह ने स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट का इंस्टालेशन किया। इसके साथ ही केजीबीवी बड़ोखर खुर्द की शिक्षिकाओं को स्मार्ट क्लास संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान कविता गुप्ता, सुमन निगम, रोशनी सिंह और प्रदीप कुमार ने स्मार्ट क्लास संचालन का प्रशिक्षणप्राप्त किया।

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं
Now the girls of Kasturba Gandhi Vidyalaya will study in smart class

– बड़ोखर खुर्द विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उपकरण लगाए गए

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रेम अग्निहोत्री ने बताया कि एसबीआई के सीएसआर मद से जनपद के एक केजीबीवी बड़ोखर खुर्द में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि आधुनिक प्रोजेक्टर और नवीन तकनीकों के माध्यम से सभी छात्राओं को शिक्षा प्राप्त होगी। यह भी बताया कि जल्द ही सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पवन कुमार ने केजीबीवी बड़ोखर खुर्द के सभी शिक्षिकाओं और शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

News- टाइम ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ‘शाहीनबाग की दादी’ भी शामिल।

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव के सातवें दिन “सांस्कृतिक कार्यक्रमों” की “सतरंगी छटा” : दर्शक “मुग्ध”

City News Uttar Pradesh

केन नदी ने खतरे का निशान किया पार : 40 गांव जलमग्न, जनजीवन तबाह !

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद पर ‘संकट’: किसान ‘बर्बादी’ के कगार पर, सिस्टम हुआ ‘फेल’ !

ब्रेकिंग न्यूज़