28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट की दोनों सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, सदर से अनिल प्रधान और मानिकपुर से वीर सिंह को दिया टिकट
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट की दोनों सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, सदर से अनिल प्रधान और मानिकपुर से वीर सिंह को दिया टिकट

 

 

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिले की दोनों सीट के प्रत्याशियों के नाम घोषणा कर दी। चित्रकूट सदर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान पटेल और मानिकपुर से पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को उतारा है। पार्टी ने दोनों सीट में कुर्मी (पटेल) बिरादरी पर दांव खेला है। सदर सीट में सिर्फ एक बार सपा को जीत मिली है जबकि मानिकपुर सीट में आज तक पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जाता है।

चित्रकूट की दोनों सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, सदर से अनिल प्रधान और मानिकपुर से वीर सिंह को दिया टिकट
SP fielded candidates on both the seats of Chitrakoot, gave ticket to Anil Pradhan from Sadar and Veer Singh from Manikpur

सदर सीट के प्रत्याशी बनाए गए अनिल प्रधान पटेल मानिकपुर विकास खंड के मडैंयन के निवासी है। वर्ष 2016 के जिला पंचायत बोर्ड में सदस्य थे। किसान नेता के रूप में वह काफी समय से क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनकी भाभी अनुराधा पटेल सदर सीट के अकबरपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीं मानिकपुर से प्रत्याशी बनाए गए वीर सिंह पटेल की पहचान मारे गए डकैत शिवकुमार पटेल ददुआ के बेटे के रूप में है। वह वर्ष 2005 में पिता की हनक पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। वहीं वर्ष 2012 में चित्रकूट सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे।

चित्रकूट की दोनों सीट पर सपा ने उतारे प्रत्याशी, सदर से अनिल प्रधान और मानिकपुर से वीर सिंह को दिया टिकट
Chandrika Prasad Upadhyay – Member of the Uttar Pradesh Legislative Council

वहीं 2017 में इसी सीट से फिर चुनाव लड़े थे। उनको 63,430 वोट मिले थे और भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से 26,936 मतों से चुनाव हार गए थे। इस बार भी वह इसी सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी सीट बदल दी। जबकि मानिकपुर सीट वर्ष 2017 में सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस की संपतपाल ने चुनाव लड़ी थी। जबकि वर्ष 2019 में इस सीट पर हुए उप चुनाव में पार्टी ने लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा निर्भय सिंह पटेल को पाटी ने चुनाव मैदान में उतारा था।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ईद पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल : एक-दूसरे से गले मिल सब बोले ईद मुबारक

City News Uttar Pradesh

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर

Banda- अपराध : फर्जी रेलवे टिकट कारोबार, गुजरात से जुड़े तार

City News Uttar Pradesh

प्रेमी के संग विवाहिता नगदी और जेवरात लेकर हुई फरार: पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

डीएम आनंद सतर्क : बाढ़ की स्थित पर कड़ी नजर …

ब्रेकिंग न्यूज़