30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रमण कर आयुक्त दिनेश सिंह ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर 81 और लोगों का किया गया चालान
उत्तर प्रदेश

भ्रमण कर आयुक्त दिनेश सिंह ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर 81 लोगों का किया गया चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को शहर में भ्रमण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान दुकानदारों से कहा कि सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कचरा फैलाने वालों का चालान किया जाएगा और उसे जुर्माना भी भरना होगा। आयुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि नगर पालिका का वाहन आने पर कचरे को उसमें पलटें। दुकान या घर में डस्टबिन रखें और उसमें दिन भर का कचरा एकत्र करें। कचरा फैलाने पर 81 लोगों का चालान किया गया।

भ्रमण कर आयुक्त दिनेश सिंह ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर 81 और लोगों का किया गया चालान
Commissioner Dinesh Singh visited the city and saw the cleanliness system, 81 more people were challaned for spreading garbage

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने में जनता का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बुधवार को भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और काफी हद तक संतुष्ट नजर आए। आयुक्त ने लोगों से कहा कि चाहे घर हो या दुकान नाला-नाली में कचरा न फैलाएं। अपने घर में कूड़ादान रखें। उत्पन्न होने वाले कूड़े को कूड़ादान में सुरक्षित रखें। नगर पालिका की गाड़ी आने पर कचरे को पलट दें। ऐसा करने से शहर साफ और स्वच्छ रहेगा। आयुक्त ने कहा कि काफी समझाने के बावजूद कुछ लोग कचरा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसीके चलते चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि जुर्माना भी अदा करना होगा। आयुक्त ने यह भी कहा कि अगर चैबीस घंटे में एक बार कचरा उठाने के लिए पालिका की गाड़ी न आए तो तत्काल कंट्रोम रूम में फोन करें, नगर पालिका की गाड़ी कचरा लेने के लिए आएगी। इधर, गंदगी फैलाने पर बुधवार को 81 लोगों का चालान किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संघ का वन विहार कार्यक्रम : “बोधिक रस” का कराया गया “रसपान”

City News Uttar Pradesh

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार

City News Uttar Pradesh

बांदा में कृष्ण जन्मोत्सव आंसुओं में डूबा: कान्हा फिर लो अवतार, बढ़ गया पाप !

City News Uttar Pradesh Desk

बालू का खपटिहा खदान में अवैध खनन : “हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी” !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये रणनीति बना दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

ब्रेकिंग न्यूज़