- विनोद मिश्रा
बांदा। जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्माणाधीन खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में सांसद बांदा आरकेसिंह पटेल एवं सांसद हमीरपुर-महोबा पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल नें अध्यक्षता की।

सांसदो नें खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही मैनेंजर को निर्देशित किया कि खटान ग्राम के यमुना नदी के दादूं घाट पर बन रहे इन्टेकवेल व इन्टेकवेल से 11 किमी दूर किटहाई ग्राम में स्थिति डब्ल्यूटीपीप्लांट के सभी 19 स्ट्रेक्चर का निर्माण कार्य 20 नवम्बर तक पूर्ण करें।

साथ ही अधिशाषी अभियन्ता जल निगम निर्देश दिया कि पाइप लाइन की गुणवत्ता की जांच तकनीकी रूप से करें। यह भी निर्देशित किये कि इन्टेकवेल व डब्ल्यूटीपीसाइड एवं सीडब्ल्यूआर के मोटर पम्प स्थलों पर विद्युत संयोजन के लोड का आंकलन कराकर विद्युत संयोजन की कार्यवाई करें।

सदर विधायक द्वारा जनपद बांदा में जल जीवन मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जल निगम द्वारा तैनात किये गये 4 आईएसए संस्थाओं द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी मजरों एवं पुरवे में जल संरक्षण के लिये जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील पटेल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद, अपर जिलाधिकारी एम0पी0सिंह, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम गौरव चौधरीआदि उपस्तिथि रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
