22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश 'केन-यमुना' के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे 'निगरानी' के निर्देश
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश ‘केन-यमुना’ के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे ‘निगरानी’ के निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर बांदा में बाढ़ की आशंकाओं को हवा दे दी है। केन और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद पहले ही प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दे चुके हैं। उनके अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए निगरानी और मॉनिटरिंग तेज कर दी है।

मंत्री रामकेश 'केन-यमुना' के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे 'निगरानी' के निर्देशगुरुवार को केन नदी का जलस्तर 95.18 मीटर दर्ज किया गया है, जो फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे है। वहीं चिल्ला घाट पर यमुना नदी का जलस्तर 85.99 मीटर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी वह भी खतरे के स्तर से काफी कम है।

मंत्री रामकेश 'केन-यमुना' के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे 'निगरानी' के निर्देशजल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बारिश के मौसम में नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी रखी जाए, बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव तंत्र पूरी तरह तैयार रखा जाए। उनके निर्देशों के बाद संबंधित विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं।

मंत्री रामकेश 'केन-यमुना' के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे 'निगरानी' के निर्देशप्रशासन का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन लगातार वर्षा को देखते हुए जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर हर घंटे नजर रखी जा रही है। नदी किनारे बसे गांवों के हालात पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

बांदा में भीषण सड़क हादसा: टॉली बेकाबू होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 11 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द निर्माण कार्यौ की धीमी गति पर खफा, लगाई फटकार …

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा नेता के होटल में छापा, दो विदेशी युवतियों सहित सात पुलिस ने को किया गिरफ्तार  …

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में कौन बनेगा सपा जिलाध्यक्ष ? उछलने लगे बृजभूषण, महेंद्र, इमरान के नाम

तिंदवारी विधानसभा : किस दल से किसको टिकट, चर्चायें घमासान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़