24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू माफिया का सीना 56 इंच: प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़े माफिया के हौसले !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बालू माफिया का सीना ’56 इंच’ : प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक ‘चुप्पी’ से बढ़े ‘माफिया’ के हौसले !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में “बालू माफिया की दबंगई” वाली खबर छपने के 24 घंटे बाद भी “प्रशासनिक खामोशी” बरकरार है ! न कोई चेकिंग, न कोई छापा, न कोई अधिकारी का बयान। नतीजा, “माफिया का सीना अब 56 इंच” का हो गया है और “ट्रकों की रफ्तार” पहले से भी “तेज” हो गई है।

बालू माफिया का सीना 56 इंच: प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़े माफिया के हौसले !खबर प्रकाशित होने के बाद माना जा रहा था कि “डीएम एसपी इस अंतरराज्यीय माफिया गठजोड़” पर सख्त कार्रवाई करेंगे, लेकिन “फिलहाल हकीकत इसके उलट” है?

बालू माफिया का सीना 56 इंच: प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़े माफिया के हौसले !गिरवां बॉर्डर औऱ थाना मटौंध क्षेत्र से आज भी मध्य प्रदेश से ओवरलोड ट्रक पहले की तरह “बेखौफ दौड़” रहे हैं। पुलिस और आरटीओ का कोई जवान सड़क पर नहीं दिखा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक खबर छपने के बाद माफिया के गुर्गों ने खुलेआम कहना शुरू कर दिया है की “अखबार में छपवा लो, कुछ नहीं होगा।  ऊपर तक सेटिंग है”।

बालू माफिया का सीना 56 इंच: प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़े माफिया के हौसले !यही नहीं, कई जगहों पर ट्रक चालकों ने वीडियो बनाकर यह साबित करने की कोशिश की कि प्रशासन उनके सामने नतमस्तक है। आरटीओ विभाग की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। न कोई वजन कांटा लगा, न कोई चालान कटा। थानों में भी खामोशी है!

बालू माफिया का सीना 56 इंच: प्रशासनिक खामोशी जारी, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़े माफिया के हौसले !इसका मतलब साफ है। “या तो प्रशासन बिक गया या डर गया” है? सड़कों की हालत “दिन-ब-दिन बदतर” हो रही है। करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार कुर्सी पर बैठकर तमाशा देख रहे हैं। अब प्रश्न सिर्फ एक है की क्या “बांदा प्रशासन इस 56 इंच के सीने वाले माफिया के आगे घुटने टेक” चुका है? या फिर “नींद से जागकर कोई ठोस कार्रवाई” होगी?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट प्रशासन देखेगा चिंताओं की ज्वाला: न्यू वर्ड वाटर पार्क मौत का बन रहा दहकता कुंड ?

City News Uttar Pradesh Desk

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश

मंत्री रामकेश नें खोला रहस्य: केन-बेतवा ‘बुंदेलखंड’ का ‘गेम चेंजर’ !

City News Uttar Pradesh Desk

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

लोकसभा चुनाव : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 54 दिन में 12 राज्यों में किया धुआंधार प्रचार, 270 सभाओं को किया संबोधित

City News Uttar Pradesh

Banda : कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन…

ब्रेकिंग न्यूज़