28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच अमृत जल से भरपूर कुंआ, असाध्य रोग होतें हैं दूर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच ‘अमृत जल’ से भरपूर कुंआ, असाध्य ‘रोग’ होतें हैं दूर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। बुंदेलखंड की धरती पर आस्था और चमत्कार साथ-साथ चलते हैं। मानिकपुर पाठा क्षेत्र के घने जंगल में स्थित आनंदी माता मंदिर के पास एक ऐसा कुआं है जो पिछले 100 सालों से हर किसी को हैरान कर रहा है।

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच अमृत जल से भरपूर कुंआ, असाध्य रोग होतें हैं दूर !स्थानीय लोगों का दावा है कि चाहे कितनी भीषण गर्मी और सूखा पड़ जाए, इस कुएं का जलस्तर कभी नीचे नहीं जाता। जब आसपास के सभी कुएं और तालाब सूख जाते हैं तब भी इस कुएं में पानी लबालब भरा रहता है।

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच अमृत जल से भरपूर कुंआ, असाध्य रोग होतें हैं दूर ! पाठा का जंगल औषधीय वनस्पतियों के लिए मशहूर है। मान्यता है कि इन्हीं जड़ी-बूटियों का असर इस कुएं के पानी में मिल जाता है। इसी कारण इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि इस पानी को पीने से कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं।

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच अमृत जल से भरपूर कुंआ, असाध्य रोग होतें हैं दूर !आनंदी माता के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने के बाद इस कुएं का पानी बड़ी श्रद्धा के साथ पीते हैं। कई लोग अपने घरों के लिए भी इस पानी को बोतलों में भरकर ले जाते हैं।

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच अमृत जल से भरपूर कुंआ, असाध्य रोग होतें हैं दूर !ग्रामीण कहते हैं कि यह सिर्फ कुआं नहीं है, यह माता का प्रसाद है। विज्ञान माने या न माने, पर 100 साल से चली आ रही इस परंपरा और आस्था ने इस कुएं को चित्रकूट की पहचान बना दिया है। यह चमत्कारिक कुंआ मानिकपुर से जंगल के रास्ते आनंदी माता मंदिर परिसर के पास स्थित है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसी भी आरटीओ दफ्तर में हो जायेगी वाहनों की फिटनेस : पंजीकरण वाला जिला नहीं अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में बन रही है टेंट सिटी: महोत्सव की होगी धूम

City News Uttar Pradesh

News- नेताजी के अंतर्मन के लक्ष्य को पूर्ण कर रहे हैं पी एम मोदी – इं. प्रणव 

City News Uttar Pradesh

किसानों के पेट को आढ़तियों नें बना दिया फुटबाल: पतले धान पर नहीं दे रहे मोटी रकम

City News Uttar Pradesh

योगी जी दीजिये ध्यान : बांदा बालू खदानों में ठेकेदारों द्वारा खनिज नियमावली को ठेंगा

City News Uttar Pradesh

माफिया डान मुख्तार हुआ सूरदास : कारागार प्रशासन मुश्किल में फंसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़