City News Uttar Pradesh
नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवागंतुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें मेगा बैठक कर सरकार की नीतियों एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। निर्देश दिये की नीतियों का क्रियांवयन गाइड लाइन के मुताबिक करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश
Newcomer DM Durga Shakti Nagpal did mega review of schemes: gave strict instructions

जनता दर्शन में प्राप्त समस्याओं का गुणवत्तायुक्त समयबद्धता के साथ त्वरित निस्तारण हो। जिससे कि एक ही समस्या कि लिए शिकायतकर्ता को बार-बार न आना पडे। राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने कोर्ट में वादों का समय से निस्तारण करें। शासन के सन्दर्भों तथा विभिन्न न्यायालयों से सम्बन्धित प्रकरणों में समयबद्धता के साथ कार्यवाही को कहा।

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश
Newcomer DM Durga Shakti Nagpal did mega review of schemes: gave strict instructions

डीएम नें तहसीलवार राजस्व वादों के निस्तारण, मासिक वसूली, सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा घरौनी वितरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी/तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारोें कोे जन शिकायतों के निस्तारण हेतु गुणवत्ता की जांच भौतिक रूप से सत्यापन करने तथा दूरभाष के माध्यम से भी शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर निस्तारण के निर्देश दिये।

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश
Newcomer DM Durga Shakti Nagpal did mega review of schemes: gave strict instructions

उन्होंने कहा कि शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में न आने पायें।उपजिलाधिकारी, तहसीलदारों को आकस्मिक रूप से अतिवृष्टि से हुई किसानों के फसलोें के नुकशान का शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। फसलों का सर्वे कर बीमा कंपनी द्वारा नुकसान का लाभ दिलाया जाने को कहा।मुख्य देेयकों की वसूली को बढाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने खतौनी में नामान्तरण हेतु समय से दाखिल-खारिज की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश
Newcomer DM Durga Shakti Nagpal did mega review of schemes: gave strict instructions

डीएम नें नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में भी आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को चेक करना जरूरी बताया।संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित करने एवं स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्वाचन से पूर्व तैयारियां दुरूस्त करने के निर्देेश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

City News Uttar Pradesh

सामूहिक विवाह योजना में नई व्यवस्था लागू: बायोमेट्रिक व फेस आईडी से होगा सत्यापन

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का जनता दरबार ‘सेवा’ की मिसाल: भाजपाई भी आते लेकर ‘फरियाद’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिया बादल का मशहूर मेला औऱ प्रदर्शनी : किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब

बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह का आशिर्वाद जन संपर्क : विपक्ष में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़