- विनोद मिश्रा
बांदा। “हर घर जल” जल जीवन मिशन के प्रमुख सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव नें यहां खटान एवं अमली कौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही एवं ढिलाई पर कार्यदाई संस्था को कड़ी चेतावनी दी। ग्राम अमली कौर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

अमली कौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना के अंतर्गत पाइप पेयजल कनेक्शन, प्रोजेक्ट फ्लो डायग्राम, ओवरहेड टैंक इनटेक बेल, अप्रोच ब्रिज,डब्ल्यूटीपी निर्माण, फिल्टर ब्रेड, एडमिन बिल्डिंग, स्वच्छ जलाशय निर्माण, पाइपलाइन प्रोग्रेस, पीएमसी, पानी की टोटी इत्यादि की समीक्षा की।

प्रतिदिन कनेक्शन की स्थिति के विषय में जानकारी ली। हर ब्लॉकों में प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने के निर्देश दिए। मैन पावर बढ़ाकर प्रतिदिन 300 से अधिक कनेक्शन देने को कहा। निर्देश दिये कि अप्रैल तक यह कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए अन्यथा दूसरी फर्म को कार्य दे दिया जाएगा। यह भी निर्देशित किया कि इसकी माइक्रो प्लानिंग बनाकर जिलाधिकारी को दें।

डिप्टी जनरल मैनेजर मैनेजर एनसीसी लिमिटेड सनद नायक को निर्देशित किया कि अमली कौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना के अंतर्गत नलकूप आधारित सरफेस वाटर परियोजना में जनपद के तीन तहसीलों बांदा सदर, पैलानी व बबेरू के 167 ग्राम पंचायतों के 243 ग्राम अच्छादित हैं जिनका कार्य शीघ्र पूर्ण करें। पीएमसी की समीक्षा के दौरान 12 लोगों की टीम की जगह सिर्फ 8 लोग ही कार्य करनें पर नाराज हुये। प्रमुख सचिव ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह को निर्देशित किया कि जो कार्य न कर रहा हो ऐसे लोगों को तत्काल टर्मिनेशन की कार्यवाही करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
