City News Uttar Pradesh
भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई
उत्तर प्रदेशराजनीति

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई
Bhupendra Singh Chaudhary became the new president of UP BJP: MLA Prakash expressed happiness, congratulated

उन्होंने कहा कि निश्चित ही उनके नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे निरंतर बढ़ेगी। कहा कि निःसंदेह, उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई
Bhupendra Singh Chaudhary became the new president of UP BJP: MLA Prakash expressed happiness, congratulated

बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद जिले के गांव महेंद्री सिकंदरपुर के हैँ। वह किसान परिवार के हैं।

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई
Bhupendra Singh Chaudhary became the new president of UP BJP: MLA Prakash expressed happiness, congratulated

भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं पास की। वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में बीजेपी ज्वाइन कर ली। इसके दो साल बाद वह बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए। इसके बाद 2006 में उन्हें पार्टी का क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वह 2016 में एमएलसी नामित हुए। राज्य में 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायतीराज मंत्री बनाया गया। योगी सरकार टू में भी वह विधान परिषद सदस्य एवं कैबिनेट बनें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक नें दो सीसी रोडों का किया लोकापर्ण एवं की जन सुनवाई

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्रवाई : गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड, अवकाश खत्म होने के बाद भी नहीं की थी ड्यूटी ज्वाइन …

City News Uttar Pradesh

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

वेटिकट रेल यात्रियों की अब बल्ले बल्ले : पकड़े जाने पर नहीं लगेगा जुर्माना

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सतर्क : बाढ़ की स्थित पर कड़ी नजर …

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़