City News Uttar Pradesh
बांदा की आनंदम सिटी कानूनी तौर पर अवैध ? पोल खुलने से हड़कंप !
उत्तर प्रदेश

बांदा की आनंदम सिटी कानूनी तौर पर अवैध ? पोल खुलने से हड़कंप !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में आनंदम सिटी संचालकों द्वारा सोसायटी के माध्यम से “चार सौ वीसी और लूट की परत दर परत उखड़” रही है। सोसायटी नियमों का पालन न होंने से यह आनंदम सिटी अवैध है ? जो भी ग्राहक इनके चुंगल में अब तक फंस चुका है वह “चारसौवीसी एवं ठगी एवं अवैध मेंटिनेंस शुल्क वसूली की नोटिसों” का शिकार हो कराह रहा है। इस सोसायटी की सबसे बड़ी फाल्ट यह भी है की यह यूपी सरकार की “रेरा से रजिस्टर्ड” नहीं है। जबकि यह अनिवार्य है। इसका पालन न होंने पर न तो नियमतः नक्शा पास हो सकता है और न ही सोसायटी वैधानिक हो सकती है। भवन निर्माण के लिये बैंक से लोन भी नहीं मिल सकता।

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

किसी भी आवासीय सिटी के लिये यूपी सरकार के नियमों के अनुसार संचालको को “रेरा” (रियल स्टेट विनियामक प्राधिकरण) में पंजीकरण अनिवार्य है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। यदि कोई सोसायटी सिटी 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली भूमि पर या 8 से अधिक अपार्टमेंट वाली परियोजना शुरू करना चाहता है, तो उसे रेरा के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। लेकिन आनंदम सिटी नें ऐसा नहीं किया ? क्यों ?

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

इसके अतिरिक्त नियम यह भी है इस तरह की परियोजना के लिए एक पृथक “एस्क्रो खाता” बनाना होगा, जिसमें कुल भुगतान का 70% जमा करना होगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। आनंदम सिटी में ऐसा नहीं किया गया क्यों ? जबकि “रेरा” सोसायटी संचालकों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे निर्माण, बिक्री और संपत्तियों के कब्जे के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलते हैं। पर ऐसा नहीं किया गया क्यों ? चर्चाओं को यदि सच मानें तो आनंदम सिटी ने उपरोक्त कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की ! यदि ऐसा है तो आनंदम सिटी पूर्णतः अवैधानिक है?

बांदा की आनंदम सिटी कानूनी तौर पर अवैध ? पोल खुलने से हड़कंप !

इतना हीं नहीं आनंदम सिटी नें जो सुविधाएं उपलब्द्ध कराने का अपने नक्शे में प्राविधान किया है, उसमें किसी का पालन नहीं हुआ ! फिर भी मेंटिनेंस शुल्क की नोटिसें जारी की गई हैं, चाहे ग्राहक नें प्लाट की रजिस्ट्री कराई हो या अभी सिर्फ प्लाट की बुकिंग मात्र कराई हो। बिना सुविधा के ऐसा क्यों ? इससे प्लाट खरीद चुके एवं बुकिंग करा चुके दोनों में हड़कंप हैं। एडवांस में बुकिंग करा चुके ग्राहक अपनी धनराशि वापसी के लिये परेशान हैं। दूसरी तरफ आनंदम सिटी के संचालक कन्नी काटे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

City News Uttar Pradesh

पत्रकारों के उत्पीडन के खिलाफ कांग्रेस नें की बुलंद आवाज : कहा लोकतंत्र पर प्रहार

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी की निगरानी पर शासन नें कसा शिंकजा : अब कानपुर के डिप्टी जेलर देखेंगे व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान

City News Uttar Pradesh

सराहनीय कार्यक्रम : माहेश्वरी देवी बाल समाज के कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण में उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

ब्रेकिंग न्यूज़