City News Uttar Pradesh
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट
उत्तर प्रदेश

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के एमबीबीएस फाइनल इयर के छात्र ने चार पेज का सुसाइड लेटर लिखकर खुदकुशी कर ली। पिता ने उसके दो बार फेल होने और नशे का आदी होने की बात बताई। साइकेटिक बीमारी होने के कारण उसका उपचार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट
Banda Suicide: The body of a student of Rani Durgavati Medical College was found hanging in the hostel, police found a four-page suicide note

फिरोजाबाद जनपद के सिकोहाबाद नगर एटा चौराहा निवासी अपूर्व मजूमदार का 25 वर्षीय पुत्र अमित मजूमदार यहां रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल वर्ष का छात्र था। रविवार रात उसने कालेज के हास्टल में ग्राउंड फ्लोर स्थित अपने कमरे के अंदर बेड सीट के फंदे से पंखे पर फांसी लगा ली। वार्डेन वीरेंद्र सिंह हास्टल का निरीक्षण करने गए तो आवाज देने पर छात्र ने कोई जवाब नहीं दिया। किसी तरह प्रयास के बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया। अंदर उसका शव फंदे पर लटका मिला। वार्डेन ने पुलिस व प्राचार्य डा.मुकेश यादव को घटना की जानकारी दी।

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट
Banda Suicide: The body of a student of Rani Durgavati Medical College was found hanging in the hostel, police found a four-page suicide note

सीओ आनंद कुमार पांडेय, कोतवाली निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला घटना स्थल की जांच की, जिसमें फर्श पर पड़ा चार पेज का एक सुसाइड लेटर मिला। बताया जाता है कि सुसाइड लेकर में उसने अपनी साइकेटिक बीमारी, परीक्षा में कम नंबर मिलने व शराब पीने आदि के लत का जिक्र किया है। पिता अपूर्व ने बताया कि वह दो बार फाइनल वर्ष में फेल हो गया था। पखवारा भर पहले उसकी मां कल्पना सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए हास्टल छोड़ने आई थीं। जहां उसने नशे के लिए पैसे की मांग कर शोर-सराबा किया था। किसी तरह समझाकर वह परीक्षा देने के लिए कहते हुए वापस चले गए थे।

करीब तीन-चार वर्षों से उसे साइकेटिक बीमारी की दिक्कत थी। जिसका कानपुर व आगरा में इलाज चल रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा होने के साथ अविवाहित था। उसे फाइनल ईयर की परीक्षा के लिए तीसरी बार छोड़ने आए थे। सीओ आनंद पांडेय ने बताया कि मेडिकल कालेज में एक छात्र ने फांसी लगाई है। वह चतुर्थ वर्ष का छात्र था। शाम को हास्टल वार्डेन ने उसका शव फंदे पर लटके देखा। वह डिप्रेशन में रहता था। पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। मामले की जांच की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh

बालू के अवैध खनन में “बलमा से गलबहियां” ? निदेशक माला के “निर्देश ढेर” !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें दी चेतावनी: अभियान में ढिलाई पर सख्त कार्यवाई, सहजन रोपण पर भी दिया जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेसिक शिक्षा की दुर्दशा की खुली पोल : बच्चों के सपने मिले ढेर !

City News Uttar Pradesh

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

City News Uttar Pradesh

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़