- शरद मिश्रा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासविच शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर उपचुनाव लड़ने का का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी दस सीट पर इंडिया गठबंधन ही जीत दर्ज करेगा। शहर के होटल का शुभारंभ करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच में सरकार देरी कर रही है। जब पेपर लीक हुआ था। तभी जांच करा कर दंडित किया जाना चाहिए था। भाजपा की सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

करहल सीट पर प्रत्याशी घोषित करने को लेकर कहा कि जल्द घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह यूपी में विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सभी 10 सीटों को जीत कर रिकॉर्ड भी बनाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में मिली कामयाबी से सपा और सहयोगी कांग्रेस दल के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उत्साह आने वाले दिनों में यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर भी व्यापक पैमाने पर नजर आएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
