City News Uttar Pradesh
योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश को बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई है। इसी साल 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश धरातल पर उतरने के बाद बड़े स्तर पर बिजली की मांग बढ़ेगी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार अगले तीन साल में 10 नए थर्मल पॉवर प्लांट के जरिए तकरीबन 5255 मेगावॉट बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी करेगी। वहीं 2030 तक प्रदेश की तीन इकाइयों की क्षमता में विस्तार करके 5120 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

योगी सरकार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में जुटी : दस नये थर्मल पॉवर स्टेशन होंगे स्थापित
Yogi government is preparing to make UP self-sufficient in power generation: 10 new thermal power stations to be established

प्रदेश में जिन 10 नये थर्मल पॉवर स्टेशन को शुरू करने की कवायद चल रही है। उनमें 660 मेगावॉट की ओबरा सी यूनिट-2, इस वर्ष सितंबर तक, 660 मेगावॉट की जवाहरपुर यूनिट-2, इस वर्ष जुलाई तक, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-1, जुलाई 2024 तक, 660 मेगावॉट की पनकी यूनिट जुलाई 2024 तक, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-2, दिसंबर 2024 तक, 561 मेगावॉट की घाटमपुर यूनिट-3, मार्च 2025 तक, 396 मेगावॉट की खुर्जा एसटीपीपी यूनिट-1 और 396 मेगावॉट की यूनिट-2, मई 2025 तक, 400 मेगावॉट की सिंगरौली स्टेज थ्री यूनिट-1 अगस्त 2027 तक और 400 मेगावॉट की सिंगरौली स्टेज थ्री, यूनिट-2 अगस्त 2027 तक क्रियाशील हो जाएगी। इन सभी पॉवर स्टेशन के शुरू होने से प्रदेश में अतिरिक्त 5255 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। योगी सरकार इसके अतिरिक्त 2030 तक प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में 5120 मेगावॉट का इजाफा करेगी. इसके अंतर्गत वर्तमान में मौजूद तीन इकाइयों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में महामारी का साया: फर्जी आंकड़े चमकाए, टीकाकरण में लापरवाही उजागर

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रधान पति ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या का कारण अज्ञात …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें भाजपा कार्यालय में फहराया ध्वज: कहा देश विकास के पथ पर अग्रसर

पुल बनेगा या फसल मरेगी ? केन कैनाल की ‘दीवार टूटने’ से ‘संकट’ में किसान

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : स्वास्थ विभाग की लीला, मरने वाले को लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज ! …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी की मंत्रियों को नसीहत: बोले- अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर न करें भरोसा, ईमानदारी से करें काम, भ्रष्टाचार और अनियमितता को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त

ब्रेकिंग न्यूज़