![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना की निंदा करते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया, जहां अधिवक्ताओं नें पाकिस्तान के पुतले को फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वरिकेश मंडेला और महासचिव मनोज निगम लाला ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। मंडेला ने कहा, “अब चेतावनी और भाषणों का वक्त नहीं है। पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रह सकें।”

महासचिव मनोज निगम लाला ने कहा, “सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इस प्रकार की घटनाओं से पूरे देश में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

अधिवक्ता संघ ने राष्ट्रपति और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसमें पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की घोर निंदा की गई। ज्ञापन में मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
