28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान

चित्रकूट। सपा नेता एंव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देते हुए इसे बैन करने की बात कही थी। यही नहीं, सपा नेता को कई जगहों पर मंदिरों में जाने पर पाबंदी लगा दी है।

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान
Kamadgiri’s Mahant Madan Gopal Das strongly attacked Swami Prasad Maurya, said- giving controversial statements for few votes

इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि विशेष जाति के लोग पंडित-पुजारी उनका विरोध कर रहे हैं, उनको ऐसा लगता है कि उनका धंधा खत्म हो जाएगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद धर्मनगरी चित्रकूट में साधु संत आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य वोट के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। वह चंद वोटों के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान
Kamadgiri’s Mahant Madan Gopal Das strongly attacked Swami Prasad Maurya, said- giving controversial statements for few votes

चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत के महंत मदन गोपाल दास ने कहा कि रामचरितमानस भगवान राम की वांग्मयी प्रतिमूर्ति है। हमारा आधारभूत ग्रंथ है और हम लोग नीति उसका पूजन पाठ करते हैं। आज वर्तमान में कुछ अराजक तत्व इस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं। गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने उस ग्रंथ को लिखा था, कोई भी जाति का हो या फिर किसी भी मत पंथ का हो, सभी लोगों को जोड़ते हुए मानवीय मूल्यों की स्थापना करते हुए ग्रंथ लिखा गया। श्रीरामचरितमानस अभी तक वंदनीय पूजनीय है। नेता लोग इन विषयों को उछाल कर अपनी नेतागिरी चमकाना चाहते हैं और सनातन समाज को जाति में बांटना चाहते हैं। निश्चित रूप से और जाति के आधार पर वोट बैंक पाने के लिए अराजक तत्व इस तरह रामचरितमानस का विरोध कर रहे हैं।

कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास ने कहा कि श्री रामचरितमानस में कहीं भी किसी वर्ग के लिए गालियों का प्रयोग नहीं है। अधम शब्द का प्रयोग किसी जाति विशेष से नहीं है बल्कि उसके लिए किया गया है जिसने समाज में निंदनीय कार्य और दुराचार किए हैं। रावण ब्राह्मण था लेकिन उसके लिए रामचरितमानस में अधम शब्द का प्रयोग इसलिए किया गया है क्योंकि वह अनीति, अत्याचार, दुराचार और निंदनीय कार्य में लिप्त था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

डीएम अनुराग बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये रणनीति बना दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख़्तार अंसारी से एंबुलेंस प्रकरण में हुई पूछताछ, जेल में बोला माफिया, मुझे फंसाया गया …

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़