City News Uttar Pradesh
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधान, सुरक्षा घेरे में छोड़ा नए प्रधान को घर
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधान, सुरक्षा घेरे में छोड़ा नए प्रधान को घर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास खंड की ग्राम पंचायत हरदौली ग्राम पंचायत में हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को ब्लाक परिसर में पुनर्मतगणना कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब चार घंटे चली मतगणना के बाद रनर रहीं अफसरी खातून को विजयी घोषित किया गया। आरओ ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा और सुरक्षा के बीच घर तक छोड़ा गया।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना तो बदल गईं प्रधान, सुरक्षा घेरे में छोड़ा नए प्रधान को घर
The recounting took place on the orders of the High Court, the head changed, the new head was left in the security cordon.

करीब डेढ़ वर्ष पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत हरदौली में प्रधान पद पर प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। तब प्रशासन ने सुनियोजित ढंग से शादाब खान को 40 मतों से विजयी घोषित कर दिया था । अफसरी खातून पत्नी जाहिद खान का कहना था कि उन्हें 1624 मत मिले और प्रतिद्वंदी को 1584 मत मिले थे। आरओ निरंजन कुमार सिन्हा पर मिली भगत का आरोप लगा था। उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर पुनः मतगणना कराए जाने के लिए वाद दायर किया था ।

उप जिला मजिस्ट्रेट ने 23 मई 2022 को तहसीलदार के न्यायालय पर पुनः मतगणना कराए जाने के लिए निर्देश दिए। लेकिन, यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा गया। हाईकोर्ट ने सात जून को पुनः मतगणना तहसीलदार के न्यायालय पर कराए जाने के निर्देश दिए। करीब चार घंटे तक चली मतगणना में अफसरी को विजयी घोषित किया गया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अयोध्या आए मेरे राम : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांदा में निकली धर्मयात्रा, बांदा हुआ राममय

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

अब्बास -निकहत सिक्रेट मुलाकात की इन साइड स्टोरी : दी गई कार औऱ महंगे गिफ्ट !

City News Uttar Pradesh

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की दूरदर्शिता काम आई और मिल गया जेल का बंदी …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

ब्रेकिंग न्यूज़